विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ही ट्रिप में जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर घुमाएगा IRCTC, 8 दिन के टूर में खाटू श्याम के दर्शन का भी मौका

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:00 PM (IST)

IRCTC ने 'रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी' नाम से 8 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें जयपुर, ...और पढ़ें

IRCTC का 8 दिन का 'रॉयल राजस्थान' पैकेज लॉन्च (Image Source: AI-Generated)

IRCTC का 8 दिन का 'रॉयल राजस्थान' पैकेज लॉन्च (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप नवंबर के आखिर में परिवार या दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बहुत ही काम की खबर है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च किया है, जहां आपको न सिर्फ राजस्थान के राजसी ठाठ-बाट देखने को मिलेंगे, बल्कि बाबा खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने का भी मौका मिलेगा। आइए आपको इस खास पैकेज से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी डिटेल में बताते हैं।

IRCTC का 'रॉयल राजस्थान' टूर

IRCTC के लखनऊ रीजनल ऑफिस ने इस खास सफर को 'रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी' का नाम दिया है। यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा। इस दौरान आपको राजस्थान की संस्कृति, ऐतिहासिक किलों और वहां की विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में आपको गुलाबी शहर जयपुर, बाबा खाटू श्याम का दरबार, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी।

तारीख नोट कर लें

यह खास ट्रिप 24 नवंबर 2026 को शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यानी यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

छुट्टियों में आपको कोई टेंशन न लेनी पड़े, इसके लिए IRCTC ने शानदार इंतजाम किए हैं:

  • आपकी यात्रा लखनऊ से फ्लाइट के जरिए शुरू होगी।
  • वहां रुकने के लिए शानदार होटलों की सुविधा मिलेगी।
  • सुबह का नाश्ता और रात का खाना पैकेज में ही शामिल होगा।
  • साइटसीन के लिए एसी गाड़ियों का इंतजाम रहेगा।
  • पूरे सफर में आपकी मदद के लिए एक अनुभवी टूर गाइड भी साथ होगा।

कितना होगा किराया?

इस टूर का खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप होटल का कमरा कितने लोगों के साथ शेयर करते हैं:

  • अकेले सफर करने वालों के लिए: 74,300 रुपये
  • दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 57,800 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 55,100 रुपये प्रति व्यक्ति

बच्चों के किराए की जानकारी

  • 5 से 11 साल तक के बच्चे (बेड के साथ): 48,100 रुपये
  • 5 से 11 साल तक के बच्चे (बिना बेड के): 43,700 रुपये
  • 2 से 5 साल के छोटे बच्चे (बिना बेड के): 27,100 रुपये

बुकिंग कैसे करें?

IRCTC के इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर हो रही है। यानी जो पहले बुकिंग करेगा, सीट उसे ही मिलेगी।

आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.com पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं या फिर, जो लोग लखनऊ या उसके आस-पास रहते हैं, वे गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के IRCTC कार्यालय में जाकर सीधे बुकिंग करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IRCTC का नॉर्थ-ईस्ट टूर पैकेज: हॉर्नबिल फेस्टिवल से काजीरंगा सफारी तक, 7 दिन में घूमें ये शानदार जगहें

यह भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल या रेगुलर ट्रेन... त्योहार पर घर जाने के लिए किसमें टिकट कराना है समझदारी? यहां समझें फर्क