विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में नहीं जा पा रहे आप, तो क्या किसी और के काम आ सकता है कंफर्म टिकट? पढ़ें रेलवे का नियम

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:29 PM (IST)

महीनों पहले की गई प्लानिंग और जद्दोजहद के बाद ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलता है, लेकिन अचानक अगर सफर कैंसिल ...और पढ़ें

कंफर्म ट्रेन टिकट पर क्या कोई दूसरा कर सकता है सफर? (Image Source: AI-Generated)

कंफर्म ट्रेन टिकट पर क्या कोई दूसरा कर सकता है सफर? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम बड़े चाव से ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, लेकिन अचानक कोई काम आ जाने से प्लान कैंसिल करना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दुख उस कंफर्म टिकट का होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपका वह टिकट किसी और के काम आ सकता है?

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, आप अपना कंफर्म टिकट कुछ खास लोगों को ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे, आप सीधे तौर पर किसी को अपना टिकट पकड़ा कर सफर करने के लिए नहीं भेज सकते। इसके लिए रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से लिखित मंजूरी लेनी पड़ती है।

transfer confirmed train ticket to another person

(Image Source: AI-Generated)

किन लोगों को मिल सकता है आपका टिकट?

आप अपना टिकट अपने दोस्तों, पड़ोसियों या दूर के रिश्तेदारों को नहीं दे सकते। रेलवे ने इसके लिए परिवार के सिर्फ 8 सदस्यों की लिस्ट तय की है, जिनके नाम पर टिकट ट्रांसफर किया जा सकता है:

  • माता और पिता
  • बेटा और बेटी
  • पति और पत्नी
  • भाई और बहन

इनमें से किसी भी सदस्य को टिकट देने के लिए आपको ट्रेन खुलने के समय से कम से कम 24 घंटे पहले आवेदन करना होगा।

बारात, छात्र और सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या हैं नियम?

अगर आप किसी ग्रुप में सफर कर रहे हैं, तो रेलवे ने इसके लिए अलग-अलग समय सीमा तय की है:

  • स्कूल-कॉलेज के छात्र: स्कूल या कॉलेज के टूर में भी 48 घंटे पहले नाम बदला जा सकता है, लेकिन इसके लिए संस्थान के प्रमुख की तरफ से लिखित आवेदन होना चाहिए।
  • शादी की बारात: अगर बारातियों के ग्रुप में कोई सदस्य नहीं जा पा रहा है, तो ग्रुप का मुखिया ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले किसी और का नाम जुड़वाने के लिए अर्जी दे सकता है।
  • सरकारी कर्मचारी: किसी सरकारी काम से जा रहे कर्मचारी की जगह अगर किसी और की ड्यूटी लग जाए, तो ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले अधिकारी की ओर से लिखित अनुरोध देना होगा।
  • एनसीसी कैडेट्स: इनके मामले में भी प्रभारी अधिकारी के जरिए 24 घंटे पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

इन दो अहम नियमों का रखें खास ध्यान

कालाबाजारी और टिकट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए रेलवे के दो बहुत सख्त नियम हैं:

  • एक टिकट पर यात्री का नाम केवल एक ही बार बदला जा सकता है। नाम बदलने के बाद उसमें दोबारा कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
  • छात्रों, बारातियों या एनसीसी कैडेट्स के समूह में पूरे ग्रुप के अधिकतम 10 फीसदी यात्रियों के नाम ही बदले जा सकते हैं।

टिकट पर नाम बदलवाने का पूरा प्रोसेस

टिकट पर दूसरे व्यक्ति का नाम चढ़वाने की प्रक्रिया काफी सरल है।

  • अपनी श्रेणी के नियमों के आधार पर ट्रेन रवाना होने से 24 या 48 घंटे पहले एक एप्लीकेशन लिखें।
  • इस एप्लीकेशन के साथ अपना ऑरिजिनल कंफर्म टिकट, अपना आईडी कार्ड, नए यात्री का आईडी कार्ड और आपके बीच क्या रिश्ता है, इसका प्रमाण साथ रखें।
  • अपने पास के किसी भी बड़े रेलवे स्टेशन पर जाएं और वहां के 'चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर' से मिलें।
  • आपके सभी कागजात चेक होने के बाद, चार्ट बनने से पहले अधिकारी आपके टिकट पर नए यात्री का नाम अपडेट कर देंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में ऑनलाइन खाना मंगाते हैं, तो इन 14 फूड वेबसाइट्स से बचें! IRCTC ने बताया फर्जी

यह भी पढ़ें- ट्रेन लेट है और प्लेटफॉर्म पर आ रही है नींद? बाहर महंगा होटल मत ढूंढिए, काम आएगी रेलवे की ये सहूलियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।