Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala: अक्टूबर महीने में घूमने के लिए केरल की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्स्प्लोर, सफर बनेगा यादगार

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 02:09 PM (IST)

    Kerala धार्मिक मान्यता है कि परशुराम ने अपना परशु केरल में स्थित अरब सागर में फेंका था। इसके लिए उस आकार की भूमि समुद्र से बाहर निकली जिसे वर्तमान समय में केरल कहा जाता है। इस राज्य की संस्कृति बहुत पुरानी है।

    Hero Image
    Kerala: अक्टूबर महीने में घूमने के लिए केरल की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्स्प्लोर, सफर बनेगा यादगार

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kerala: सह्याद्रि पर्वतमाला और अरब सागर के मध्य स्थित केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस राज्य की मुख्य भाषा मलयालम है।  इसके पड़ोस में तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी है। धार्मिक मान्यता है कि परशुराम ने अपना परशु केरल में स्थित अरब सागर में फेंका था। इसके लिए उस आकार की भूमि समुद्र से बाहर निकली, जिसे वर्तमान समय में केरल कहा जाता है। इस राज्य की संस्कृति बहुत पुरानी है। इतिहासकारों की मानें तो यह प्राचीन समय में तमिल का भूभाग था। आसान शब्दों में कहें तो द्रविड़ सभ्यता केरल में भी थी। पर्यटकों के लिए केरल परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके लिए हर मौसम में सैलानी केरल हनीमून, बेबीमून और प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आते हैं। साथ ही पिकनिक और हॉलिडे वेकेशन के लिए भी पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, केरल में कई प्रमुख धार्मिक स्थल भी हैं। इसके लिए श्रद्धालु भी देवदर्शन हेतु केरल आते हैं। अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो केरल बेस्ट ऑप्शन रहेगा। केरल की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिश्शूर

    त्रिश्शूर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। त्रिश्शूर का शाब्दिक अर्थ भगवान शिव का निवास स्थान है। यह एक तमिल शब्द है। पूर्व में इसे त्रिचूर कहा जाता था। तृश्शूर में घूमने के लिए पलयुर चर्च, पेरिंगलकतु बांध, चेरामन जुमा मस्जिद, पुनरजननी, गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर, त्रिस्सूर चिड़ियाघर, नट्टिका बीच आदि प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। निकटतम एयरपोर्ट हवाई अड्डा नेदुंबस्सरी और निकटतम रेलवे स्टेशन त्रिस्सूर है।  आप अपने परिवारजनों के साथ त्रिश्शूर घूमने जा सकते हैं।

    कोच्ची

    कोच्ची को केरल का वाणिज्यिक राजधानी कहा जाता है। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि 14 वीं सदी में यह मसालों का प्रमुख बिजनेस सेंटर था।  कोच्ची को अरब की रानी के नाम से भी जाना जाता है। कोच्चि में मरीन ड्राइव के लिए  समुद्र तट के अलावा, डच महल, बोलगट्टी महल, हिल महल, बेशन बंगला, पल्लिपुरम किला और कांजीरामत्तम मस्जिद प्रमुख स्थल हैं। पर्यटक फ्लाइट से डायरेक्ट कोच्ची पहुँच सकते हैं।

    कोड़िकोड

    पूर्व के समय में कोड़िकोड को कालीकट कहा जाता था। अरब सागर के तट पर बसा कोड़िकोड खूबसूरत शहर है। केरल के खूबसूरत शहर में कालीकट दूसरे स्थान पर है। यह पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से घिरा है। पर्यटक पजस्सीराजा संग्रहालय, कला दीर्घा, मनाचिरा मैदान, काजीकोड बीच, वाडाकर, ताली मंदिर आदि प्रमुख  पर्यटन और धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।