Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Banaras Famous Foods: बनारस घूमने जाएं, तो इन फेमस पकवानों को चखना न भूलें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 06:35 PM (IST)

    Banaras Famous Foods बनारस मंदिर और घाटों के लिए दुनियाभर में मशहूर है लेकिन जो यहां घूमने आता है यहां के व्यंजनों का मुरीद हो जाता है। अगर आप भी बनार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Banaras Famous Foods: बनारस जाएं, तो इन व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Banaras Famous Food: बनारस घूमने के लिहाज से काफी खूबसूरत जगह है। यहां प्रसिद्ध तीर्थ स्थल से लेकर पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं। आप यहां खूबसूरत घाट और मंदिर का दीदार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, घूमने के अलावा यह शहर खाने-पीने की चीज़ों के लिए भी काफी मशहूर है। आइए जानते हैं, बनारस के लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में...

    गोलगप्पे

    गोलगप्पे बनारस में लोगों का पसंदीदा मीठा और मसालेदार नाश्ता है। इसे मीठे गोलगप्पे के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाने के लिए चाट पापड़ी की जगह कुरकुरे गोलगप्पे का इस्तेमाल किया जाता है। इन गोलगप्पों में उबले हुए आलू का चटपटा मिश्रण, अलग-अलग चटनी, दही, इमली और अन्य मसालों को फिल की जाती है। इन गोल गप्पों को सेव और अनार से गार्निश किया जाता है। अगर आप बनारस घूमने जाएं, तो इस तरह के कुरकुरे और स्वादिष्ट गोलगप्पों का स्वाद जरूर लें।

    मलइयो

    बनारस के नीलकंठ और कचौरी गली में आपको सबसे लोकप्रिय मिठाई मलइयो मिल जाएगी। इसे दूध को फेंट कर क्रीमी टेक्सचर के साथ बनाया जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए केसर और इलायची मिलाई जाती है। इसके बाद मलइयो को पिस्ता और बादाम से सजाया जाता है। इस मिठाई को कुल्हड़ में परोसा जाता है. तो बनारस के इस मीठे व्यंजन के आनंद का लेने के लिए इस शहर की यात्रा जरूर करें।

    माखन टोस्ट

    बनारस में लोग  माखन टोस्ट का आनंद नाश्ता के रूप में लेते हैं। इसे कोयले की तंदूर में सेंका जाता है और उस पर सफेद या पीला मक्खन फैलाया जाता है। इसकी खुशबू इसे और लजीज बनाती है। आप अपनी पसंद के आधार पर इस टोस्ट को चीनी या चाट मसाला के साथ खा सकते हैं।

    छेना दही वड़ा

    यह व्यंजन मीठे दही, जीरा मसाला और काले नमक से तैयार की जाती है। इसे ताजा धनिया से गार्निश किया जाता है। अगर आपको  खट्टा-मीठा एक साथ खाना पसंद है, तो इस व्यंजन का लुत्फ जरूर उठाएं।

    लौंगलता

    लौंगलता बनारस का सबसे मीठा व्यंजन है। यह मिठाई आपको यहां साल भर मिल जाएगी। इसे भरने के लिए मेवा, चीनी और ताजा दूध का इस्तेमाल किया जाता है और इसे डीप फ्राई कार चीनी की चाशनी में डूबोया जाता है।

    Pic Credit: Freepik