Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Thrift Day 2023: पैसे पेड़ पर नहीं उगते कहना छोड़ें और इन टिप्स से सिखाएं बच्चों को पैसों की अहमियत

    वर्ल्ड थ्रिफ्ट डे हर साल 30 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन पैसो की बचत करना कितना जरूरी है इस बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। पैसों की बचत करना न केवल बड़ो को बल्कि बच्चों को भी छोटी उम्र से ही सिखाना जरूरी है। जानें बच्चों को पैसों की बचत करना सिखाने के लिए आसान टिप्स।

    By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Mon, 30 Oct 2023 07:41 AM (IST)
    Hero Image
    इन तरीकों से बच्चों को सिखाएं पैसों की बचत करना

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Thrift Day 2023: भारत में हर साल 30 अक्टूबर को वर्ल्ड थ्रिफ्ट डे मनाया जाता है। इस दिन पैसों की बचत की अहमियत के बारे में बताया जाता है। अपने बच्चों को पैसों की अहमियत बताने के लिए यह बहुत ही सही मौका है। बच्चे अक्सर इस बात को नहीं समझ पाते कि पैसे कमाने में कितनी मेहनत लगती है और बेहतर जीवन जीने के लिए पैसे कितने महत्वपूर्ण हैं। लेकिन पैसों की बचत कैसे की जाए, यह बच्चों को समझाना कठिन हो सकता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने बच्चों को आसानी से पैसों की अहमियत समझा पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूरत पहले

    अपने बच्चों को यह समझाएं कि आपके पास सीमित पैसे हैं इसलिए जरूरत की चीजों को पहले खरीदें। इसका मतलब है कि वे उन चीजों को महत्व दें, जिसकी उन्हें जरूरत है। न कि उन चीजों को, जो वे सिर्फ अपनी पसंद के लिए खरीदना चाहते हैं। यह सिखाने के लिए आप उन्हें अपने साथ बाजार लेकर जा सकते हैं, जहां आप उन्हें यह और आसानी से समझा सकते हैं और वे पैसों की बचत करना भी सीख पाएंगे।

    बजट बनाएं

    अपने बच्चों के साथ मिलकर हर हफ्ते और महीने का बजट बनाएं। इससे वे यह अच्छे से समझ पाएंगे कि कैसे लिमिटेड पैसों में हफ्ते या महीने की सभी जरूरतों को पूरा करना है। इससे वे यह आसानी से समझ पाएंगे कि किन चीजों पर कितने पैसे खर्च करने की जरूरत है और किन जगहों पर पैसे बचाए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: जानें क्या है वर्ल्ड थ्रिफ्ट डे का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

    गुल्लक

    पैसों की बचत करना कितना जरूरी है, यह बच्चों को समझाना बहुत जरूरी है। यह समझाने के लिए आप उन्हें पैसों को सुरक्षित रखने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बता सकते हैं। जैसे कि गुल्लक में पैसे रखना इसका एक उदाहरण हो सकता है। इससे वे इस बात को समझ पाएंगे कि उनके पैसों की जिम्मेदारी उनकी है। उन्हें ही इन्हें संभाल कर रखना होगा। इस वजह से उनमें जिम्मेदारी की भावना आएगी।

    कंपाउंडिंग

    अपने बच्चों को पैसों की बचत के साथ-साथ यह सिखाना भी जरूरी है कि कैसे वे अपने पैसों को बढ़ा सकते हैं। इसकी शुरूआत आप घर पर ही उनकी पॉकेट मनी से कर सकते हैं। उन्हें सिखाएं कि अगर वे एक महीने में जितने पैसे बचाएंगे, उसका 10 प्रतिशत (या जितना आपको ठीक लगे) बढ़ाकर आप उतने पैसे जोड़कर अगली पॉकेट मनी देंगे। इस तरीके से वे कंपाउंडिग की बारे में जान पाएंगे और पैसों को बेहतर तरीके से बचा पाएंगे।

    पैसे कमाने के तरीके

    पैसों को कमाने में कितनी मेहनत लगती है यह सीखाने के लिए आप अपने बच्चों को घर के कुछ काम दे सकते हैं, जिसके बदले उन्हें एक निर्धारित राशि मिलेगी। इससे आपको घर के कामों में मदद भी मिल जाएगी और उन्हें भी यह समझ आएगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते। इन्हें कमाने में मेहनत लगती है। खुद की मेहनत से कमाए पैसों को वे बेकार की चीजों पर बर्बाद नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़ें: कम सैलरी में घर चलाने के साथ पैसे भी है बचाना, तो ये टिप्स आ सकते हैं आपके काम

    Picture Courtesy: Freepik