विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिफ्ट्स नहीं, इमोशनल सपोर्ट की है जरूरत! क्यों जेन-जी में बढ़ रहा है ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ का ट्रेंड

Published: Mon, 28 Jul 2025 10:33 AM (IST)

प्यार और रोमांस की दुनिया में आजकल हर दिन कोई नया ट्रेंड देखने को मिल जाता है। इन्हीं में प्रिंसेस ...और पढ़ें

क्यों जेन-जी को पसंद आ रहा है 'प्रिंसेस ट्रीटमेंट' ट्रेंड? (Picture Courtesy: Freepik)
क्यों जेन-जी को पसंद आ रहा है 'प्रिंसेस ट्रीटमेंट' ट्रेंड? (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. प्रिंसेस ट्रीटमेंट डेटिंग से जुड़ा एक नया ट्रेंड है
  2. जेन-डी को यह ट्रेंड काफी पसंद आ रहा है
  3. इस ट्रेंड में महिलाओं के पार्टनर उन्हें प्रिंसेस जैसा महसूस करवाते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आपने आजकल कई पोस्ट देखे होंगे, जिनमें महिलाएं अपने पार्टनर से ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ (Princess Treatment) लेने की उम्मीद जता रही हैं। दरअसल, यह ट्रेंड जेन-जी (Gen-Z Dating Trend) के बीच काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। आपको बता दें ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ में महिलाएं अपने पार्टनर से छोटे-छोटे रोमांटिक और सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद करती हैं।

फूल देना, गाड़ी का दरवाजा खोलना, कुर्सी सरकाकर बैठने में मदद करना या उनके मेकअप प्रोडक्ट गिफ्ट करने जैसी छोटी-छोटी चीजें ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ कहलाती हैं। महिलाएं उम्मीद करती हैं कि उनका पार्टनर उनके बिना कहे ही उनके लिए ये छोटी-छोटी चीजें करे। 

सिर्फ पार्टनर ही नहीं, कई महिलाएं अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए भी ये छोटे-छोटे जेस्चर करके, उन्हें प्रिंसेस जैसा महसूस करवाने की कोशिश कर रही हैं। यानी यह ट्रेंड मटीरियल गिफ्ट से ज्यादा इमोशनल जरूरतों पर ध्यान देता है, जो रिश्तों को और गहरा बनाने का एक तरीका बन गया है।

यह भी पढ़ें- महंगे गिफ्ट्स देकर नहीं, Girlfriend को 5 तरीकों से दें प्रिंसेस ट्रीटमेंट; खुश होकर कहेगी- I’m Lucky

क्या है "प्रिंसेस ट्रीटमेंट" का मतलब?

‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ का मतलब सिर्फ गिफ्ट देना नहीं है, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड की इमोशनल जरूरतों को समझना, उनकी इज्जत करना और उन्हें सपोर्ट करना भी है। ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ में महिलाओं को खास महससू करवाया जाता है, जिससे उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर उनसे सचमुच प्यार करता है और उनकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देता है।

‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ शब्द युवा, रोमांस और डिज्नी फैंटसी से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण इसे ज्यादा सीरियस न मानकर क्यूट माना जाता है।

क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

आज के समय में डेटिंग कल्चर काफी बदल गया है। अक्सर रिश्ते लेन-देन जैसे लगने लगते हैं, जहां इमोशन्स से ज्यादा मटेरियलिस्टिक चीजों पर ध्यान दिया जाता है। एटिकेट एक्सपर्ट के मुताबिक आजकल के रिश्तों में पुराने जमाने की मोहब्बत और सम्मान की कमी महसूस होती है। ऐसे 'प्रिंसेस ट्रीटमेंट' इसी कमी को पूरा करता है।

यह ट्रेंड 2023 के "ट्रेड वाइफ" ट्रेंड का ही एक एक्सटेंशन लगता है, जहां महिलाएं पारंपरिक भूमिकाओं को अपनाकर घरेलू जीवन को ग्लैमराइज कर रही थीं। "प्रिंसेस ट्रीटमेंट" भी कुछ ऐसा ही है, जहां रोमांटिक जेस्चर्स को फिर से डिफाइन किया जा रहा है। ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ पुरानी फिल्मों में नजर आने वाले ओल्ड स्कूल रोमांस से मिलता-जुलता है।

क्या यह सिर्फ एक फैंटेसी है या सच्ची जरूरत?

कुछ लोग इसे सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड मान सकते हैं, लेकिन असल में यह इमोशनल कनेक्शन की बढ़ती जरूरत को दिखाता है। आज के समय में जहां मेंटल स्ट्रेस और अकेलापन बढ़ रहा है, वहां छोटी-छोटी चीजें जैसे ध्यान से सुनना, समय देना और प्यार जताना रिश्तों को मजबूत बना सकता है।

इसलिए लोग अब मटीरियल्सिटिक जरूरतों को छोड़कर इमोशनल इंवेस्टमेंट ज्यादा पसंद करते हैं। छोटे-छोटे रोमांटिक जेस्चर और इमोशनल अटेंशन से रिश्ते को और मजबूत बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- शादी को 6 महीने नहीं हुए, मगर Married Life में आ गई है बोरियत? 5 तरीकों से रिश्ते में भरें नया जोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।