विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीमक की तरह रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती है जलन, समझें इसके कारण और कैसे करें इसे मैनेज

Published: Sat, 05 Apr 2025 12:25 PM (IST)

किसी भी रिश्ते में जलन की भावना होना स्वाभाविक है लेकिन अगर यह भावना हद से ज्यादा बढ़ जाए तो ...और पढ़ें

रिश्तों में तोड़ सकता है जलन (Picture Credit- Freepik)
रिश्तों में तोड़ सकता है जलन (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. किसी भी रिश्ते को जोड़ना और निभाना मुश्किल होता है।
  2. खासकर अगर उस रिश्ते में जलन ज्यादा है, तो यह खतरे की घंटी है।
  3. जरूरत से ज्यादा जलन किसी भी रिश्ते को खराब कर सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेट या सीने की जलन तो आम बात है और इसे खत्म करने के लिए कई सारे उपाय मौजूद है, लेकिन जब बात जलन की भावना की आती है, तो यह काफी जटिल हो जाता है। इसमें शक, गुस्सा, डर, अपमान जैसे भाव आते हैं। किसी भी उम्र, जेंडर वाले इंसान को जलन महसूस हो सकती है। आए दिन इस तरह की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं कि जलन की भावना ने जान ले ली। साइकोलॉजिस्ट इसकी जल्द से जल्द पहचान कर सही उपचार की बात करते हैं।

सिर्फ रोमांटिक रिश्तों में ही नहीं है जलन

जलन को अक्सर रोमांटिक रिश्तों से ही जोड़कर देखा जाता है कि कोई भी व्यक्ति अपने पुराने गर्लफ्रेंड\बॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया पर किसी दूसरे के साथ देख नहीं सकता। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। ये जलन सिर्फ इसी रिश्ते में नहीं, बल्कि सभी इंसानी रिश्तों में देखी जा सकती है। अपने ही भाई-बहन को पेरेंट्स का ज्यादा अटेंशन मिलता देख जलन होती है।

यह भी पढ़ें-  क्या पार्टनर के लिए खुद को बदलना प्यार की निशानी है? 5 लक्षणों से पहचानिए आप सही हैं या गलत

अगर ऑफिस में आपका साथी बॉस को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा हो, तो भी जलन महसूस होती है। ये जलन बेहद ही दर्द देने वाला अनुभव है। आज के दौर में एक्सपर्ट्स भी इस भावना को दबा देने वाली श्रेणी में नहीं रखते। वे इसे खतरे की घंटी तरह मानते हैं। उनका मानना है कि ये किसी रिश्ते को खतरे में डाल सकती है।

क्या है इसकी वजह

रिसर्च में ये बात सामने आई है कि बहुत ज्यादा जलन का मुख्य कारण आत्मविश्वास का कम होना, मानसिक समस्या और किसी पर ज्यादा हक जमाने की भावना, हो सकता है।

आक्रामक बना सकती है

जलन की वजह से आपका व्यवहार बेहद आक्रामक हो सकता है। ये भावना किसी को दूसरों की बातचीत, चैट, रिश्तों और उसके आने-जाने के समय पर कुछ ज्यादा ही निगरानी रखने के लिए मजबूर कर सकती है।

पता ही नहीं चलता

जो लोग इस भावना के शिकार हैं, उन्हें इसका पता भी नहीं होता। उन्हें डर रहता है कि कोई और उनकी जगह ले लेगा या उन्हें जज किए जाने का डर सताता रहता है।

समस्या की जड़ में छुपा है इलाज

जलन की भावना को समझने और उसे दूर करने के लिए सबसे पहले इसकी वजह की जड़ों तक पहुंचना जरूरी है। जलन की भावना के मुख्य कारणों को जानकर हम उसे बेहतर तरीके से मैनेज करने के बारे में सोच सकते हैं।

हमें सबसे पहले जलन को लेकर मानसिकता को बदलने और इसे भावनात्मक असुरक्षा के रूप में देखने की जरूरत है। इस असुरक्षा के कई कारण हो सकते हैं और आपकी मेंटल हेल्थ पर बेहद गंभीर असर डाल सकते हैं।

अपनी असुरक्षाओं को जानकर अपने इमोशन को मैनेज करना इसका सबसे हेल्दी तरीका है। सबसे पहले तो अपने आप से ही ये सवाल करें कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं। ऐसा करते हुए आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से जान पाएंगे और समस्या को दूर कर पाएंगे।

जानवरों को भी होती है जलन

कई साक्ष्य बताते हैं कि जो जानवर एक-दूसरे से या इंसानों से करीबी रिश्ता बनाते हैं- जैसे डॉग्स या स्तनपायी जानवरों में जलन की भावना हो सकती है। इंसानों की तरह ही जानवरों में भी जलन को ट्रिगर करने वाली परिस्थितियां या उसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें-  बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी 5 गलत‍ियों से टूट सकता है आपका रिश्ता, वक्‍त रहते कर लें सुधार