विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्छे-भले इंसान को भी 'झूठ' बोलने पर मजबूर करते हैं 5 हालात, कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल?

Published: Sat, 17 Jan 2026 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jan 2026 07:38 AM (IST)

सच और झूठ की उलझन बचपन से हमें सिखाया जाता है कि हमेशा सच बोलो... लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते ...और पढ़ें

इन 5 वजहों से झूठ का सहारा लेने पर मजबूर होते हैं लोग (Image Source: AI-Generated)

इन 5 वजहों से झूठ का सहारा लेने पर मजबूर होते हैं लोग (Image Source: AI-Generated) 

HighLights

  1. दूसरों की भावनाओं को बचाने के लिए बोलते हैं झूठ

  2. डर और गुस्से से बचने के लिए भी झूठ बोलते हैं लोग

  3. रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए छिपाया जाता है सच

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार सच बोलना माचिस की तीली जैसा होता है जो सब कुछ जला सकता है, जबकि एक 'छोटा-सा झूठ' मरहम का काम करता है। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि हर झूठ के पीछे धोखेबाजी नहीं होती, कभी-कभी यह हमारी मजबूरी होती है। आखिर वो कौन-से हालात हैं जो राजा हरिश्चंद्र को भी रास्ता बदलने पर मजबूर कर सकते हैं (Why Do Nice People Lie)? आइए, जानते हैं।

why do people lie

(Image Source: Freepik) 

किसी का दिल टूटने से बचाने के लिए

मान लीजिए आपके दोस्त ने बहुत मेहनत से खाना बनाया है, लेकिन उसका स्वाद अच्छा नहीं है। ऐसे में उसका दिल रखने के लिए आप कह देते हैं, "खाना बहुत बढ़िया बना है।" यहां आपकी मंशा धोखा देने की नहीं, बल्कि सामने वाले की भावनाओं और मेहनत की कदर करने की होती है।

डर और गुस्से से बचने के लिए

यह सबसे आम वजह है। जब हमें लगता है कि सच बोलने पर सामने वाला व्यक्ति (चाहे वो बॉस हो, माता-पिता हों या पार्टनर) बहुत ज्यादा गुस्सा करेगा या सजा देगा, तो इंसान बचाव का रास्ता चुनता है। खुद को सुरक्षित रखने की यह नेचुरल हैबिट कई बार अच्छे लोगों से भी झूठ बुलवा देती है।

रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए

कभी-कभी सच इतना कड़वा होता है कि वह किसी रिश्ते की नींव हिला सकता है। मान लीजिए अतीत की कोई ऐसी गलती जो अब मायने नहीं रखती, लेकिन अगर आज बताई जाए तो बना-बनाया रिश्ता टूट सकता है। ऐसे में, कई लोग उस रिश्ते को बचाने के लिए सच को छुपाना या झूठ बोलना ही सही समझते हैं।

अपनी शर्मिंदगी छिपाने के लिए

हम सब चाहते हैं कि समाज में हमारी इज्जत बनी रहे। जब हमसे कोई ऐसी गलती हो जाती है जिससे हमारी 'इमेज' खराब हो सकती है, तो हम झूठ का सहारा लेते हैं। जैसे- ऑफिस लेट पहुंचने पर ट्रैफिक का बहाना बनाना, जबकि असल में आप देर से सोकर उठे थे। यह झूठ दूसरों के लिए नहीं, बल्कि खुद की कमियों को ढकने के लिए बोला जाता है।

फालतू की बहस खत्म करने के लिए

कभी-कभी हम ऐसे लोगों से घिर जाते हैं जो हमारी बात समझने को तैयार ही नहीं होते। जब हमें लगता है कि सच बोलने पर लंबी और बेमतलब की बहस होगी, तो हम थककर वही कह देते हैं जो सामने वाला सुनना चाहता है। यहां झूठ बोलने का मकसद सिर्फ 'शांति' पाना होता है।

क्या यह सही है?

हालात चाहे जो भी हों, झूठ एक अस्थायी समाधान है। हो सकता है कि यह आपको उस पल बचा ले, लेकिन सच की उम्र लंबी होती है। अगर आप भी इन हालातों में झूठ बोलते हैं, तो खुद से पूछें- क्या सच बोलकर मामले को सुलझाया जा सकता है? क्योंकि भरोसा एक बार टूट जाए, तो उसे दोबारा जोड़ना बहुत मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें- बात-बात पर झूठ बोलने लगा है बच्चा, तो इन तरीकों से सुधारें उनकी आदत; फिर कभी नहीं छिपाएंगे सच

यह भी पढ़ें- सच बोलने से मिलती है खुशी, सच से ज्‍यादा मुश्किल झूठ बोलना; ऐसे करें सच बोलने का अभ्‍यास