रिलेशनशिप में कभी बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए 5 चीजें, नहीं तो रह जाएगा जिंदगी भर का मलाल
हर रिश्ते में कुछ अच्छाइयां और बुराइयां दोनों होती हैं। इनमें से कुछ चीजों से समझौता किया जा सकता है (Relationship Tips) लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो न सिर्फ आपके रिश्ते को खराब कर सकती हैं बल्कि आपको काफी इमोशनल चोट भी पहुंचा सकती हैं। इसलिए किसी भी रिलेशनशिप में इन बातों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: रिश्ते जीवन का एक अहम हिस्सा होते हैं। ये हमें खुशी, प्यार और साथ देने का अनुभव देते हैं, लेकिन हर रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव भी आते हैं। हालांकि, हर परेशानी से मुंह मोड़कर भागना ठीक नहीं है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हमें कभी भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए (Relationship boundries)। ये चीजें न सिर्फ हमारे मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर डालती हैं, बल्कि रिश्ते को भी कमजोर बनाती हैं। आइए उन 5 चीजों (Things to avoid in Relationship) पर गौर करते हैं, जिन्हें किसी भी रिश्ते में बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
इमोशनल अब्यूज (Emotional Abuse)
इमोशनल अब्यूज एक धीमी और छुपी हुई प्रक्रिया होती है, जो रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती है। यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को तोड़ता है और उसे बेसहारा महसूस कराता है। इसके कारण व्यक्ति के मन में कई गहरे चोट आ सकते हैं। इमोशनल अब्यूज कई तरीकों से हो सकता है, जैसे-
- अपमानित करना- लगातार अपमानित करना, छोटा बताना या तुलना करना।
- डराना- धमकी देना, चिल्लाना या हिंसा का खौफ दिखाना।
- आइसोलेशन- दोस्तों और परिवार से दूर रखना।
- कंट्रोल- हर फैसले में रोकटोक करना या आपकी की स्वतंत्रता छीनना।
यह भी पढ़ें: सबकुछ तय होने के बाद आखिरी मौके पर क्यों टूट जाती है शादी? समझें कौन-सी वजहें होती हैं जिम्मेदार
धोखा (Betrayal)
विश्वास किसी भी रिश्ते की नींव होता है। जब कोई व्यक्ति बार-बार धोखा देता है तो रिश्ते में दरार पड़ जाती है।धोखा मिलने के बाद रिश्ते में दोबारा भरोसा करना बहुत मुश्किल होता है। यह व्यक्ति को भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाता है और रिश्ते में हमेशा के लिए एक खराब कर देता है। धोखा देने के कुछ उदाहरण हैं-
- धोखा देना- शारीरिक या भावनात्मक रूप से किसी और के साथ संबंध बनाना।
- झूठ बोलना- बार-बार झूठ बोलना या छिपाना।
- राज खोलना- निजी बातें दूसरों को बताना।
अपमान (Disrespect)
अपमान व्यक्ति के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है और उसे अकेला महसूस कराता है। यह एक अनहेल्दी रिलेशन का संकेत है। अपमान का मतलब सिर्फ गाली-गलौज करना ही नहीं होता है। यह कई तरीकों से हो सकता है जैसे-
- नजरअंदाज करना- व्यक्ति की भावनाओं को नजरअंदाज करना।
- मजाक उड़ाना- किसी की कमजोरियों का मजाक उड़ाना।
- अपने विचारों को थोपना- अपने विचारों को सामने वाले पर थोपना और सामने वाले के विचारों का सम्मान न करना।
हिंसा (Violence)
हिंसा को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करना चाहिए। यह एक गंभीर अपराध है और यह व्यक्ति के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपका साथी आपके साथ हिंसा कर रहा है, तो आपको तुरंत अपने परिवारजनों, दोस्तों या पुलिस की मदद लेनी चाहिए। हिंसा शारीरिक, इमोशनल या मनोवैज्ञानिक हो सकती है, जैसे-
- शारीरिक हमला- थप्पड़ मारना, धक्का देना या किसी चीज से हमला करना।
- ब्लैकमेल- किसी बात या चीज को लेकर बार-बार धमकी देना।
समान न समझना (Inequality)
रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को समान रूप से सम्मान दिया जाना चाहिए। असमानता का मतलब है कि एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा शक्तिशाली या अहम महसूस करता है या अपने पार्टनर को कमजोर और नीचा दिखाने की कोशिश करता है। इससे व्यक्ति में असुरक्षा की भावना आ सकती है। असमानता के कुछ उदाहरण हैं, जैसे-
- लैंगिक भेदभाव- महिलाओं को पुरुषों से कम समझना।
- आर्थिक कारण- एक पार्टनर को दूसरे पार्टनर पर आर्थिक रूप से निर्भर रहने के लिए मजबूर करना।
यह भी पढ़ें: शादी के लिए कर रहे हैं किसी को डेट, तो रिश्ते पर मुहर लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।