Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर की 6 आदतें होती हैं बिल्कुल नॉर्मल, Red Flag समझने की न करें गलती

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 12:19 PM (IST)

    रिलेशनशिप में हम अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को भी कभी-कभी ओवरथिंक करने लगते हैं। ऐसे में कई बार हम कुछ ऐसी बातों को भी रेड फ्लैग (Relationship Red Flags) मान लेते हैं जो असल में बिल्कुल नॉर्मल होती हैं। इसके कारण रिश्ते में गलतफहमियां आ सकती हैं। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले इन 6 बातों के बारे में जरूर जान लें।

    Hero Image
    पार्टनर की इन आदतों को Red Flag समझना पड़ सकता है रिश्ते पर भारी (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Relationship Signs: रिलेशनशिप में रेड फ्लैग्स को पहचानना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये संकेत देते हैं कि रिश्ते में कुछ गड़बड़ है। हालांकि, कई बार कुछ ऐसी चीजें (Relationship Red Flags) होती हैं, जो रेड फ्लैग जैसी लगती हैं, लेकिन असल में वे उतनी खतरनाक नहीं होतीं या रेड फ्लैग नहीं होती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हें समझना जरूरी है, ताकि गलतफहमी से बचा जा सके और रिश्ते को बेहतर ढंग से संभाला जा सके। आइए ऐसी ही 5 चीजों के बारे में जानते हैं।

    टेक्स्ट पर बात करना

    रिलेशनशिप में पर्सन-टू-पर्सन बात करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे गलतफहमी होने का रिस्क कम होता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी के इस जमाने में कुछ बातें मैसेज के जरिए भी की जा सकती है। जरूरी नहीं है कि हर बात के लिए फेस-टू-फेस ही बात की जाए। फेस-टू-फेस बात न करना कुछ लोगों के लिए रेड फ्लैग लग सकता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

    अपने पार्टनर का पास्ट जानने की इच्छा

    कई बार हम अपने पार्टनर के पिछले रिश्तों या जीवन के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं। यह जिज्ञासा कभी-कभी रेड फ्लैग की तरह लग सकती है, मानो हमें उन पर भरोसा नहीं है। हालांकि, यह सिर्फ एक स्वाभाविक इच्छा हो सकती है। पार्टनर का पास्ट जानने की चाहत इसलिए होती है, ताकि हम उन्हें बेहतर समझ सकें। यह जरूरी नहीं कि यह अविश्वास की निशानी हो। बस, इसे कम्युनिकेशन और सम्मान के साथ करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: कभी गलती न मानना और दूसरों को कम आंकना होती है Self-Centered इंसान की पहचान, देखते ही कर लें किनारा

    अपने लिए समय निकालना

    कभी-कभी पार्टनर का अपने लिए समय निकालना या दोस्तों के साथ वक्त बिताना रेड फ्लैग की तरह लग सकता है। लोग सोच सकते हैं कि शायद उन्हें उतना प्यार नहीं है या वे रिश्ते से दूर हो रहे हैं। लेकिन, यह एक हेल्दी आदत है। हर किसी को अपने लिए समय चाहिए होता है। यह रिश्ते को और मजबूत बनाता है, क्योंकि व्यक्ति खुश और संतुष्ट रहता है।

    झगड़े या मतभेद होना

    रिलेशनशिप में झगड़े होना एक आम बात है। कई बार लोग इसे रेड फ्लैग समझ लेते हैं, मानो रिश्ते में कोई बड़ी समस्या है। लेकिन, असल में झगड़े होना इस बात का संकेत है कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुलकर बात कर रहे हैं। यह जरूरी है कि झगड़े सही तरीके से निपटाए जाएं और उनसे सीखा जाए। बिना झगड़े के रिश्ते में कई बार असली भावनाएं दब जाती हैं।

    पार्टनर का दूसरों से बात करना

    कभी-कभी पार्टनर का दूसरे लोगों से बात करना या उनके साथ वक्त बिताना रेड फ्लैग की तरह लग सकता है। खासकर जब वह किसी विपरीत लिंग के साथ हो। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि यह किसी गलत इरादे से हो। हर किसी का अपना सोशल सर्कल होता है, और यह हेल्दी होता है। अगर पार्टनर के व्यवहार में कोई संदेह हो, तो उसके बारे में खुलकर बात करना बेहतर है।

    इमोशनल उतार-चढ़ाव

    रिलेशनशिप में कभी-कभी पार्टनर का मूड बदलना या इमोशनल रूप से उदास होना रेड फ्लैग की तरह लग सकता है। लोग सोच सकते हैं कि शायद वे रिश्ते से खुश नहीं हैं। लेकिन, यह जरूरी नहीं। हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, और कभी-कभी यह रिश्ते से जुड़ा नहीं होता। ऐसे समय में पार्टनर का साथ देना और उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: Online Dating में ज्यादातर लोग कर रहे 10 गलतियां, तभी तो नहीं मिल रहा सही पार्टनर; लव लाइफ हो रही खराब

    comedy show banner