Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल टूटने का कारण बन सकता है 'Delulu'! अगर आप भी कर रहे हैं ये 6 गलतियां, तो जान लें नुकसान

    आजकल सोशल मीडिया पर डेलुलु शब्द खूब वायरल हो रहा है जो डिल्यूजनल का छोटा रूप है। रिश्तों में यह तब होता है जब हम कल्पनाओं में जीने लगते हैं वास्तविकता से दूर होकर। इसके संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है। वरना ये स‍िचुएशन आपके ल‍िए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sun, 24 Aug 2025 04:32 PM (IST)
    Hero Image
    रिश्तों में 'Delulu' होना है खतरनाक ।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इन द‍िनों सोशल मीड‍िया पर एक वर्ड Delulu खूब वायरल हो रहा है। ये ड‍िल्‍यूजनल (Delusional) का छोटा वर्जन है। सुनने में भले आपको मजाक जैसा लगे, लेकिन रिश्तों के मामले में ये काफी हद तक सच भी होता है। जब कोई नया रिश्ता शुरू होता है, तो अक्सर हम पूरी तरह उसमें खो जाते हैं। हमें सिर्फ अच्छी बातें दिखती हैं और हम अपने दिमाग में एक ख्‍याली पुलाव पका लेते हैं क‍ि ये एक परफेक्ट र‍िश्‍ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही वो समय होता है जब हम ‘delulu’ यानी क‍ि कल्पनाओं में जीने लगते हैं। थोड़ा-बहुत सपने देखना तो ठीक है, लेकिन अगर आप हकीकत से दूर हो जाते हैं, तो ये आपको चोट पहुंचा सकता है। दरअसल, जब आपकी उम्‍मीद टूटती है तो इसका दर्द सहने लायक नहीं होता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं कि कहीं आप भी प्यार में delulu तो नहीं हो रहे। आइए जानते हैं-

    पहले Delulu का मतलब समझें

    Delulu का मतलब है हकीकत से ज्‍यादा अपनी कल्पनाओं और सपनों में जीना। रिश्तों के मामले में इसका मतलब है ऐसी बातें सोचना और मान लेना जो असलियत में मौजूद ही नहीं हैं। जैसे, किसी छोटे से इशारे को बहुत बड़ा समझ लेना या फ्यूचर की प्लानिंग शुरू कर देना, जबकि रिश्ता अभी पक्का भी न हुआ हो।

    जरूरत से ज्‍यादा सोचना

    कभी ऐसा हुआ है कि किसी ने आपके इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ एक इमोजी भेजा और आपने सोच लिया कि वो आपमें इंटरेस्टेड है? यही ‘delulu’ का सबसे पहला संकेत होता है। यानी किसी छोटे, कैजुअल जेस्चर को बहुत बड़ा मान लेना और असलियत को नजरअंदाज कर देना।

    रेड फ्लैग को इग्‍नोर करना

    अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार इग्‍नोर करता है, न म‍िलने के बहाने ढूंढता है और आपकी जरा भी परवाह नहीं करता है तो अक्‍सर आप ये सोचकर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं क‍ि वो शायद ब‍िजी हों। लेक‍िन इस तरह की बार-बार की इग्‍नोरेंस भी Delulu की न‍िशानी है।

    एकतरफा एफर्ट को प्यार मान लेना

    अगर हमेशा आप ही मैसेज कर रहे हैं, कॉल कर रहे हैं और प्लान बना रहे हैं और खुद को समझा रहे हैं कि बस इतना काफी है तो ये भी delulu का संकेत है। एक हेल्दी रिश्ता तभी चलता है जब दोनों बराबर एफर्ट डालें।

    फ्यूचर सोच लेना

    कभी आप बिना "हमारा रिश्ता क्या है?" वाली बात किए ब‍िना ही बहुत आगे का सोचने लगते हैं। यही delulu है। यानी आपका दिमाग फ्यूचर का सोचकर इतना आगे न‍िकल जाता है क‍ि आप आज की सच्‍चाई को नजरअंदाज कर देते हैं।

    अट्रैक्‍शन को प्यार समझ लेना

    जब आप छोटी-छोटी बातों या कैजुअल टॉक को भी अपने मजबूत रिश्ते का सबूत मान लेते हैं और ये मान बैठते हैं कि सामने वाला भी वही सोच रहा है, जबकि असलियत कुछ और होती है। तो ये भी संकेत आपको पहचान लेना चाह‍िए।

    बातें करने से ज्‍यादा सपनों में खोए रहना

    अपने क्रश के बारे में सपने देखना नॉर्मल है, लेकिन अगर आप हकीकत में बातचीत से ज्‍यादा समय ख्‍याली दुन‍िया में बिताने लगते हैं, तो ये delulu होने का इशारा है। यानी क‍ि आप सच्‍चाई से बचकर केवल अपनी काल्‍पन‍िक दुन‍िया में जी रहे हैं।

    इसके नुकसान भी जानें

    • इस स‍िचुएशन में आप जल्दी हर्ट हो जाते हैं और दिल टूटने का दर्द बर्दाश्‍त नहीं कर पाते हैं।
    • आप अपना फोकस अपनी जिंदगी पर लगाने के बजाय काल्‍पन‍िक दुन‍िया में ज्‍यादा लगाते हैं। इससे आपके समय और एनर्जी की बर्बादी होती है।
    • जब आप delulu होते हैं तो आपको रिश्ते की सच्चाई नजर नहीं आती। सामने वाले की गलतियां और रेड फ्लैग्‍स आप इग्‍नोर कर देते हैं।
    • जब आपकी उम्मीदें टूटती हैं, तो सेल्‍फ कॉन्‍फ‍िडेंस भी डगमगा जाता है। आप खुद को ही कोसने लगते हैं।
    • इससे आपका अकेलापन भी बढ़ जाता है। आप लोगों से दूर हो जाते हैं।
    • Delulu सोच की वजह से कई बार लोग गलत फैसले भी ले लेते हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत में तेजी से बदल रहा है डेटिंग कल्चर, सिचुएशनशिप से नैनोशिप अब है रिश्तों में ‘नो लेबल्स’ का दौर

    यह भी पढ़ें- पार्टनर तो है, पर प्यार नहीं! जापान में ट्रेंड कर रही है 'फ्रेंडशिप मैरिज'; जानें इसके बारे में A to Z