विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन टिप्स की मदद से मुश्किल नहीं है नेेगेटिविटी से निपटना, ट्राई करके देखें

Published: Mon, 18 Mar 2024 04:04 PM (GMT+05:30)

कई बार घर और ऑफिस का माहौल इस कदर नेगेटिव होता है कि ऐसे में किसी भी काम पर फोकस ...और पढ़ें

इन उपायों से दूर रह सकते हैं नेगेटिविटी से
इन उपायों से दूर रह सकते हैं नेगेटिविटी से

HighLights

  1. नेगेटिव माहौल आपके मानसिक सेहत पर डाल सकता है बुरा असर।
  2. इन तरीकों से दूर रह सकते हैं नेगेटिविटी से।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नेगेटिविटी भरे माहौल में खुद को शांत और पॉजिटिव रख पाना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। बहुत लंबे समय तक ऐसे माहौल में रहने से आपका दिमाग खराब हो सकता है मतलब मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। इसलिए इसका सॉल्यूशन ढूंढ़ना जरूरी है। पॉजिटिव माहौल में आप खुश और ज्यादा प्रोडक्टिव बन सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे रह सकते हैं नेगेटिविटी से दूर।

पसंदीदा चीज़ों को करें 

नेगेटिविटी से दूर रहने के लिए उन चीज़ों को करने के लिए वक्त निकालें, जिससे आपको खुशी मिलती है, माइंड फ्रेश हो जाता है और दिमाग भी रिलैक्स हो जाता है। फिर चाहे वह रीडिंग हो, खेलना हो, गिटार बजाना हो या तेज गाने पर झूमना। दिमाग को टेंशन फ्री रखना बहुत जरूरी है इसका महत्व समझें। 

पॉजिटिव लोगों से बात करें

जब भी नेगेटिव फील करें उन लोगों से बातचीत करें जिनसे बात करके आपको अच्छा लगता है, आप मोटिवेट फील करते हैें। ये तरीका भी बहुत काम का है। इसमें आपके दोस्त, रिश्तेदार या फैमिली का कोई सदस्य भी शामिल हो सकता है। कई बार लोग दोस्तों से ही अपने सुख-दुख शेयर करने में बिलीव करते हैं, लेकिन आपके माता-पिता भी ऐसे माहौल से बाहर निकलने में आपकी हेल्प कर सकते हैं। 

कमजोरी को एक्सेप्ट करें

अगर आपको हर किसी की छोटी-मोटी बात प्रभावित करती है। मतलब आपके गुस्से, उदासी की वजह बन जाती है, तो कुछ कमी आपके भी अंदर है इसे मान लें। इसके लिए मन से खुद को मजबूत बनाएं, जिसमें मेडिटेशन आपकी काफी हेल्प कर सकता है। 

अकेले में समय बिताएं

नेगेटिविटी से दूर रहने के लिए हर बार किसी का साथ खोजने की जरूरत नहीं, बल्कि आप थोड़ा वक्त अकेले बिताएं। इससे भी फायदे मिलते हैं। अकेले में उन चीज़ों के बारे में सोचें, जो आपको परेशान करती हैं, फिर उनसे कैसे दूर रहना है, इसकी प्लानिंग करें। बहुत हेल्पफुल है ये टिप। 

ये भी पढ़ेंः- रिलेशनशिप टूटने तक की वजह बन सकता है आपका गुस्सा, इन तरीकों से रखें इसे कंट्रोल में

Pic credit- freepik