Stain Removing Tips: कपड़ों पर लग गए हैं जंग के दाग, तो ये 5 उपाय करेंगे आपकी मुश्किल आसान
Stain Removing Tips कपड़ो के दाग हटाना शायद इस दुनिया का सबसे मुश्किल काम लग सकता है। महंगे से महंगे वॉशिंग मशीन भी इसे साफ नहीं कर पाते। वहीं हाथ भी इन्हें रगड़-रगड़कर थक जाते हैं। ऐसे में अगर गलती से भी जंग लगे लोहे के निशान कपड़ों पर लग जाएं तब तो मानो हम उम्मीद ही छोड़ देते हैं। इसके लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stain Removing Tips: कपड़ों पर दाग लगना बेहद आम परेशानी है। लेकिन अगर यही दाग अगर हमारे पसंदीदा आउटफिट्स पर लग जाए, तो उसका दर्द शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसे हटाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। लेकिन अगर कपड़ों पर रस्ट यानी जंग लगी चीजों के दाग लग जाएं, तो यह दाग कभी नहीं छूटते। ऐसा पहले हमें भी लगता था। लेकिन अब इससे छुटकारा पाने का भी उपाय है। इन दागों को हटाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम होता है। लेकिन, सही टेक्नीक और थोड़े से पेशेंट्स से कपड़ों से जंग के दाग को हटाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बताएंगे।
विनेगर
विनेगर जिसे हिंदी में सिरके के नाम से जानते हैं, उनके इस्तेमाल से कपड़े से जंग के दाग हटाये जा सकते हैं। दाग पर थोड़ा सा सिरका डालें और इसे कुछ देर के लिए वहीं रहने दें। फिर कपड़े को रगड़कर साफ पानी से धो लें। बचे हुए दागों से छुटकारा पाने के लिए इस प्रक्रिया को एक या दो बार और दोहराएं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल जंग के दागों को प्रभावी ढंग से हटाने के लिए किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए, बेकिंग सोडा के साथ थोड़ी मात्रा में पानी मिलाकर एक घोल बनाएं। इसके बाद, इस घोल को कपड़े पर जंग लगी जगह पर लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। बाद में दाग वाले हिस्से को धीरे से रगड़ें और कपड़े को साफ पानी से धो लें।
सफेद टूथपेस्ट
कपड़ों से जंग के दाग हटाने का दूसरा तरीका सफेद टूथपेस्ट है। ऐसा करने के लिए टूथपेस्ट को सीधे दाग पर लगाएं और एक दिन के लिए लगा रहने दें। बाद में उस हिस्से पर पानी की कुछ बूंदें डालें और फिर उसी विधि का इस्तेमाल करें यानी धोने से पहले दाग को धीरे से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। यह टेक्नीक जंग के दाग हटाने में भी कारगर है।
दूध का
कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में दूध की भी मदद ली जा सकती है। जी हां, ऐसा करने के लिए कपड़े के दाग वाले हिस्से को दूध में डुबोएं और कुछ घंटों के लिए भीगे रहने दें। बाद में दाग को सावधानी से धीरे-धीरे रगड़ें। एक बार पूरा हो जाने पर, कपड़ों को हमेशा की तरह धो लें। ऐसा एक या दो बार करने से दाग को पूरी तरह से हटाया जा सकता है।
नींबू का रस
कपड़े से दाग हटाने के लिए नींबू का रस एक बेहतरीन तरीका है। बस एक या दो नींबू से रस निकालें और इसे एक कटोरे में रखें। इसके बाद, एक कॉटन पैड की मदद से दाग वाली जगह पर नींबू का रस लगाएं और कपड़े को लगभग पंद्रह से बीस मिनट के लिए धूप में छोड़ दें। बाद में, दाग को धीरे से रगड़ें और कपड़े को साफ पानी से धो लें।
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।