Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rakhi Making Ideas: इन आइडियाज़ की मदद से बहुत ही कम समय और चीज़ों से बना सकते हैं सुंदर राखी

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 09:12 AM (IST)

    Rakhi Making Ideas बाजार जैसी सुंदर रंग-बिरंगी राखियां आप घर में भी तैयार कर सकते हैं बस कुछ चीज़ों की मदद से। ऐसी राखियां बनाने में न ही ज्यादा समय लगता है न मेहनत और न ही पैसा तो आइए जानते हैं फिर कैसे घर पर बनाएं राखी।

    Hero Image
    Rakhi Making Ideas: घर पर इन आइडियाज़ से बनाएं सुंदर राखी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rakhi Making Ideas: मार्केट राखियों से सज चुकी है। तरह-तरह की रंग-बिरंगी, सुंदर राखियों में से बेस्ट चुन पाना बहुत ही मुश्किल होता है और इनके दाम भी हाई-फाई होते हैं। तो क्यों न इस बार घर पर पड़ी चीज़ों से ही राखी बनाई जाए। घर में रखी कई सारी चीज़ें राखी बनाने के काम आ सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि इसे बनाने के लिए आपको कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है। कागज, बचे हुए कपड़े, फूल, सजावटी धागे, रिबन, सजावटी मिरर या छोटे स्टोंस, इन सभी चीज़ों के इस्तेमाल से आप तैयार कर सकते हैं सुंदर राखियां। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. पेपर राखी

    - पेपर राखी बनाने के लिए पतला व मोटा दोनों ही तरह का पेपर चाहिए होगा।

    - मोटे पेपर को गोल-गोल काट लें।

    - कटे हुए पेपर को घर में रखे सजावटी सामान जैसे- मोती, छोटे मिरर से सजाएं।

    - पेपर के बीच वाले गोल हिस्से में मिरर लगाएं और आसपास मोती।

    - पतले रंगीन कागज को पतली पट्टी में काट लें। सजाए गए गोल पेपर को उलटा करें और उसके आसपास पेपर की पतली पट्टियां लगा दें।

    - राखी बन जाने पर रिबन लें, उसे दोनों ओर से बराबर जगह छोड़कर काट दें और राखी पर पीछे की ओर से चिपका दें। राखी को 10 मिनट तक रहने दें।

    2. कपड़े की राखी

    - दो या तीन अलग रंगों के कॉटन के कपड़े लें।

    - कपड़ों को पतला-पलता काट लें।

    - तीनों स्ट्रिप को आपस में लपेट दें और अंत में दोनों तरफ सजावटी स्टोंस से लपेट दें। राखी बन जाने पर ग्लिटर जेल से राखी के ऊपर स्पार्कल लगा दें।

    3. सजावटी धागी की राखी

    - सजावटी धागों के अलग-अलग रंग चुनें। उन्हें आपस में गूंथ लें।

    - इसके बीच में आप सजावटी स्टोन्स या मोती भी लगा सकते हैं।

    4. फूलों की राखी

    - फूलों की राखी एक दिन पहले बनाएं। यह ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। आप नकली सजावटी फूलों से भी राखी बना सकते हैं।

    - फूलों की राखी बनाने के लिए पसंद के फूलों को आपस में माला की तरह जोड़ लें।

    - फूलों के साथ मोती और सजावटी सामान भी लगा सकते हैं।

    - राखी बन जाने पर रिबन या रेशमी डोरी से उसे बांधने के लिए धागा बना दें।

    - राखी कई तरह से बनाई जाती है। राखी खरीदते समय प्लास्टिक की राखियों के बजाय ऑर्गेनिक या प्लांटेबल राखियां लें।

    Pic credit- freepik