Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Propose Day 2023: प्रपोज डे पर अपने क्रश से हाल-ए-दिल बयां करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये बेस्ट आइडियाज

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 09:24 AM (IST)

    Propose Day 2023 वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। प्यार का यह त्योहार 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। कल प्रपोज डे है और आप किसी व्यक्ति से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए बहुत खास हो सकता है।

    Hero Image
    Propose Day 2023: प्रपोज डे पर इस तरह करें अपने प्यार का इजहार

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Propose Day 2023: किसी से प्यार करना बहुत आसान है, पर जताना उतना ही मुश्किल। लेकिन, यह भी कहा जाता है, अगर किसी से आप बेहद प्रेम करते हैं, तो बिना देरी किए उस व्यक्ति से अपने दिल का हाल बयां कर देना चाहिए। अगर आप भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, आज का दिन बेहद खास है। 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार से हाल-ए-दिल बयां कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, प्रपोज डे पर आप किस तरह अपने क्रश का दिल जीत सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.कैंडल लाइट डिनर का प्लान करें

    हर कपल को वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है। आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। इसके लिए किसी रेस्टोरेंट या घर पर भी स्पेशल डिनर का प्लान कर सकते हैं। अगर रेस्टोरेंट में जाना चाहते हैं, तो पहले से ही टेबल बुकिंग करवा लें और घर पर अगर कैंडल लाइट डिनर का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां से चांद बेहतर नजर आता हो। उस जगह को आप कैंडल्स, रोज, चाॉकलेट आदि से सजा सकते हैं। आप पार्टनर के लिए खाने में कुछ स्पेशल बना सकते हैं या बाहर से भी फूड ऑर्डर कर सकते हैं।

    2. फिल्मी स्टाइल में करें प्रपोज

    चाहें तो आप बॉलीवुड स्टाइल में भी प्यार का इजहार कर सकते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को प्रोपज करने के लिए फेरिस व्हील झूला का चुनाव करते हैं। आप भी प्रपोज डे पर अपने पार्टनर से दिल की बात कहने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं। आप अपने प्यार के साथ फेरिस व्हील झूले पर बैठकर दिल का हाल बयां कर सकते हैं।

    3.मूवी डेट पर जाएं

    प्यार का इजहार करने के लिए मूवी डेट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप उनके साथ कोई रोमांटिक मूवी देख सकते हैं और इस दौरान आप अपने क्रश से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

    4.क्वालिटी टाइम बिताएं

    अगर आप अपने बेस्ट फ्रेड, क्रश, पार्टनर से प्यार का इजहार करना चाहते हैं, उनके साथ ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताएं। आप उन्हें स्पेशल फील कराएं और अपने दिल की बात कहने में जरा भी हिचक न करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner