विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Doctors Day 2022: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार डॉक्टर्स डे, जानें इसका इतिहास व महत्व

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2022 07:06 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:49 AM (IST)

National Doctors Day 2022 हर साल 1 जुलाई का दिन देश में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता ...और पढ़ें

National Doctors Day 2022: नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास महत्व व थीम
National Doctors Day 2022: नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास महत्व व थीम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Doctors Day 2022: डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। जिनका व्यक्ति की जिंदगी में कितना बड़ा योगदान है ये बताने की जरूरत नहीं। कोरोना काल में तो डॉक्टर्स ने अपनी जान लगा दी  लोगों को बचाने के लिए। भारत में 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में लोग उन्हें शुभकामनाएं और धन्यवाद देते हैं। तो आइए जानते हैं डॉक्टर्स डे का इतिहास, महत्व व इस साल की थीम के बारे में...

National Doctor's Day 2022: नेशनल डॉक्टर्स डे पर भेजें ये शुभकामना संदेश

क्यों मनाया जाता है यह दिन?

भारत में डॉक्टर्स के लिए 1 जुलाई का दिन तय किया गया है।

- इसी दिन महान फिजिशियन और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म हुआ था। डॉ. रॉय को देश के सर्वोच्च भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

- उन्हीं के सम्मान में उनके जन्मदिन के दिन पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

क्रिटीकेयर एशिया मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर और पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. दीपक नामजोशी का मानना है कि,  'स्ट्रॉन्ग हेल्थ केयर सिस्टम किसी देश के विकास और प्रगति को दर्शाता है। जब लोग खुश होते हैं, स्वस्थ रहते हैं तो वो हर एक काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं और इससे देश की इकोनॉमी को भी बढ़ावा मिलता है। डॉक्टर्स हेल्थकेयर सिस्टम की नींव हैं और इनके ऊपर समाज को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है। कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टर्स ने अलग ही मिसाल पेश की थी। डॉक्टर्स के अलावा नर्सेज़ और मेडिकल टीम्स भी दिनों-रात लगी रही इस महामारी से निपटने और लगातार हो रही मौतों को थामने में। इस दौरान कई डॉक्टर्स खुद भी कोरोना की चपेट में आए और पेशेंट्स को बचाते-बचाते अपनी जिंदगी तक कुर्बान कर दी। देश को इस गंभीर महामारी से बाहर निकालने की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टर्स पर थी और वो इसे निभाने में काफी हद तक सफल भी रहें। तो इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता कि एक खुशहाल, स्वस्थ और सुपर प्रोडक्टिव राष्ट्र के निर्माण में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत ही अहम होती है।'

दुनिया में कैसे हुई शुरुआत?

दुनिया में सबसे पहले डॉक्टर्स डे की शुरुआत 30 मार्च 1933 में अमेरिका के जॉर्जिया से हुई थी।

- फिजिशियन के सम्मान में इस दिन को तय करने का आइडिया यूडोरा ब्राउन एलमंड ने दिया, जो डॉक्टर चार्ल्स बी एलमेंड की पत्नी थी। 30 मार्च 1958 में यूएस के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने डॉक्टर्स डे रिजोल्यूशन को अपनाया।

डॉक्टर्स डे 2022 की थीम

हर साल डॉक्टर्स डे का सेलिब्रेशन किसी न किसी थीम के साथ किया जाता है। इस साल नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम है- ‘फैमली डॉक्टर्स ऑन दि फ्रंट लाइन’ 

नेशनल डॉक्टर्स डे का महत्व


नेशनल डॉक्टर्स डे डॉक्टर्स को उनके काम के लिए धन्यवाद व सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। बच्चे के जन्म से लेकर हेल्दी लाइफस्टाइल जीने तक में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत ही खास होती है। जो लोगों को इसी बात से वाकिफ कराने के लिए डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। 

Pic credit- freepik