Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    National Doctor's Day 2022: नेशनल डॉक्टर्स डे पर भेजें ये शुभकामना संदेश

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:49 AM (IST)

    National Doctors Day 2022 हर साल 1 जुलाई का दिन नेशनल डॉक्टर्स डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टर्स को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है। तो आप भी इन प्यार भरे मैसेज भेजकर करें उनका धन्यवाद।

    Hero Image
    National Doctor's Day 2022: डॉक्टर्स डे पर भेज़ें ये विशेज़

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Doctor's Day 2022: नेशनल डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को दुनियाभर के चिकित्सकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन हम उन्हें उनकी समर्पित सेवा के लिए दिल से उनका धन्यवाद देते हैं और कोरोना काल में तो डॉक्टर्स की अलग ही छवि देखने को मिली, जिन्होंने अपने जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाई। यह दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि का भी दिन है, जो देश के जाने-माने चिकित्सकों में से एक थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Doctors Day 2022: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार डॉक्टर्स डे, जानें इसका इतिहास व महत्व

    कौन से डॉ. बिधान चंद्र रॉय?

    डॉ. बिधानचंद्र राय एक महान चिकित्सक थे और इनका जन्म 01 जुलाई 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था। इनकी मृत्यु 1 जुलाई 1962 को हुई थी। चिकित्सा की शिक्षा इन्होंने कोलकाता में प्राप्त की। इन्हें भारत सरकार ने 4 फरवरी 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया है।

    नेशनल डॉक्टर्स डे विशेज़ इन हिंदी (National Doctors Day Wishes in Hindi)

    1. एक डॉक्टर ऐसा इंसान है

    जो रोते
 हुए आए व्यक्ति को हंसाते हुए भेजता है।


    हैप्पी डॉक्टर्स डे!

    2. डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान की तरह हैं,
 क्योंकि मरीजों को उनसे ही उम्मीद बंधी होती है,
इ

    स खास दिन पर आप सभी डॉक्टर्स को शुभकामनाएं।


    हैप्पी डॉक्टर्स डे!

    3. एक अच्छा डॉक्टर दवा कम
ख्याल ज्यादा रखने की सलाह देता है…


    happy doctors day wishes

    4. संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है,

    जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है,

    जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है।

    happy doctors day wishes

    5. आप सभी डॉक्टरों का शुक्रिया जिन्होंने
 इस महामारी में भी बिना घबराए लोगों
 का इलाज किया, आप महान हैं।

    हैप्पी डॉक्टर्स डे!

    KNYA MED के को-फाउंडर वंशिका काजी ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स को बधाई दी है और कहा है कि, 'सबसे मुश्किल समय में हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद। हम KNYA Med ऐसे मेडिकल हीरोज़ के लिए जश्न मनाते हैं और सबसे फैशनेबल और फंक्शनल परिधानों का सप्लाई करना जारी रखेंगे। डॉक्टर्स से लेकर नर्सेज़ तक अपने निस्वार्थ भाव में हमारी सेवा कर रहे हैं। तो हमें एक जुट होकर उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहिए। KNYA Med भारत के हर एक मेडिकल प्रोफेशनल को आज के दिन की बधाई देता है।'

    6. डॉक्टर इस वास्तविक संसार के वास्तविक हीरो हैं
 जो जीवन की रक्षा करते हैं।


    happy doctors day wishes

    7. चिकित्सा मानवता के सबसे महान कार्यों में से एक है,


    यही कारण है कि डॉक्टर्स को देव तुल्य माना जाता है,


    आप सभी को सहृदय नमन व शुभकामनाएं !

    8. जब आंसू होते हैं, तो आप एक कंधे होते हैं, जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं।

    जब कोई त्रासदी होती है, तो आप उम्मीद करते हैं।

    हैप्पी डॉक्टर दिवस 2018।

    9. जहां कहीं भी दवा की कला को
 प्यार किया जाता है,


    वहां मानवता को भी प्यार किया जाता है।


    हैप्पी डॉक्टर्स डे!

    Pic credit- freepik