Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति को इस तरह करें सेलिब्रेट, त्योहार का मजा होगा दोगुना

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 11:38 AM (IST)

    Makar Sankranti 2023 इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। आप इस त्योहार को मजेदार बनाने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं। आइए जानें...

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्यौहार इस तरह करें सेलिब्रेट

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makar Sankranti 2023: नए साल के स्वागत के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। कुछ दिनों बाद ही मकर संक्रांति का त्यौहार आने वाला है। इस साल यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। लोगों ने इस त्यौहार की तैयारियां शुरू कर दी है। मकर संक्रांति पर कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं। खास तौर पर तिल और गुड़ के लड्डू का खास महत्व है। इस त्योहार पर तिल और गुड़ का सेवन शुभ माना जाता है। आज आपको इस लेख में मकर संक्रांति को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ खास आइडियाज बताएंगे, जिससे त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पतंगबाजी करें

    मकर संक्रांति को पतंगों का पर्व भी कहा जाता है। इस त्योहार पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। आप इस खास मौके पर फैमिली और दोस्तों के साथ पतंगबाजी कर सकते हैं। बच्चों को भी इस गेम का हिस्सा बना सकते हैं।

    तोहफा दें

    तोहफे देकर त्योहार की खुशी को दोगुना कर सकते हैं। आप गिफ्ट के तौर पर मिठाईयां, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट्स, तरह-तरह के लड्डू दे सकते हैं।

    तरह-तरह के पकवान बनाएं

    मकर संक्राति के त्योहार पर आप कुछ स्पेशल डिशेज बना सकते हैं। अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो कई तरह के लड्डू तैयार कर सकते हैं। इस त्योहार पर गुड़ और तिल के लड्डू का काफी महत्व है। चाहें तो आप गुड़ का लड्डू, चावल का लड्डू आदि बना सकते हैं। इस त्योहार पर स्वादिष्ट खिचड़ी का भी मजा ले सकते हैं।

    दान करें

    इस त्यौहार में दान का खास महत्व है, आप इस त्योहार पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। उन्हें  पैसे, कपड़े या कोई अन्य सामान दान में दे सकते हैं। 

    गंगा स्नान

    मकर संक्रांति के खास मौके पर गंगा स्नान  विशेष महत्व है। आप हरिद्वार या काशी गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं।

    मकर संक्रांति के मेले का आनंद लें

    मकर संक्रांति के मौके पर कई जगह मेले का आयोजन किया जाता है। हरिद्वार में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस मेले का आनंद ले सकते हैं, जिससे त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी। 

    Picture Courtesy: Freepik