Move to Jagran APP

Lifestyle Top Stories 23rd March: चैत्र नवरात्रि से लेकर रमजान के महीने तक, पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

Lifestyle Top Stories 23rd March आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन था। वहीं शुक्रवार से रमजान का महीना भी शुरू हो रहा है। आइए एक नजर डालें फूड ट्रेवल सेहत ब्यूटी और धर्म के क्षेत्र से आज की बड़ी खबरों पर।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezPublished: Thu, 23 Mar 2023 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 04:46 PM (IST)
Lifestyle Top Stories 23rd March: चैत्र नवरात्रि से लेकर रमजान के महीने तक, पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें
Lifestyle Top Stories 23rd March: पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस साल यह 22 मार्च से आरंभ होकर 30 मार्च तक चलेंगे। इसके अलावा 24 मार्च से रमजान का पाक महीना भी शुरू होने जा रहा है। आप इन त्योहारों से जुड़ी सारी जरूरी खबरें जागरण के धर्म सेक्शन में पढ़ सकते हैं। वहीं, आज सेहत, फूड, ब्यूटी से जुड़ी कुछ खबरें भी ट्रेंड में रहीं। तो आइए इन पर नजर डालें।

loksabha election banner

Golgappe: जापान के पीएम को खूब भाया गोलगप्पे का स्वाद, जानें इस पॉपुलर स्ट्रीट फूड का दिलचस्प इतिहास

भारत दुनियाभर में न सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर है, बल्कि यहां का खाना भी पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। हाल ही में भारत दौरे पर आए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत के व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने यहां के मशहूर व्यंजन गोलगप्पे का भी स्वाद चखा। गोलगप्पा भारत का एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे पूरे देश में बड़े चाव से खाया जाता है। पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

Indian Mango Destinations: भारत के इन 8 शहरों में मिलता है दुनिया का बेहतरीन आम

गर्मियों का मौसम लंबा और बदहाल कर देने वाला होता है। आपको प्यास खूब लगती है, लेकिन तेज गर्मी आपकी भूख मिटा देती है। हालांकि, गर्मी के बारे में एक जो चीज अच्छी है, वह है मीठे और मजेदार स्वाद वाले आम! भारत में गर्मी का मौसम का मतलब ही रोज भर पेट आम खाना है। वैसे तो आपको आपके शहर में आम की कई किस्में मिल जाएंगी, लेकिन कुछ ऐसे शहर हैं जो अपने खास आम के लिए जाने जाते हैं। तो आइए यहां क्लिक कर जानते हैं कि भारत में कहां बेहतरीन आम मिलते हैं।

Ramadan 2023 Fasting Tips: रमजान में रोजा रखते वक्त रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो नहीं पड़ेंगे बीमार

इस साल रमजान का पाक महीना मार्च की 24 तारीख से शुरू होने जा रहा है। यह 24 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेंगे। यानी ईद-उल-फितर इस साल 24 या फिर 25 अप्रैल को मनाई जाएगी, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना 9वां महीना होता है। आइए यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Diwali 2023: नवंबर के महीने में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें, तिथि, मुहूर्त एवं मंत्र

हिंदी पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। इस प्रकार साल 2023 में 12 नवंबर को दिवाली है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मर्यादा पुरषोत्तम राम 14 वर्षों का वनवास कर अयोध्या लौटे, तो अयोध्या वासी ने दीप जलाकर मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम संग मां जानकी और लक्ष्मण जी का स्वागत किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Chaitra Navratri 2023 Day 2: आज है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-विधि

चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धा पूर्वक पूजा-भक्ति करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं और मां के निमित्त व्रत भी रखते हैं। सनातन शास्त्रों में मां की महिमा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया है। आइए, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जानते हैं- यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Curry Leaves For Hair: सॉफ्ट और मजबूत बालों के लिए काफी मददगार है कढ़ी पत्ता, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों न सिर्फ लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है, बल्कि इसका असर उनकी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। खानपान में लापरवाही, तनाव और बढ़ते वर्क प्रेशर की वजह से आजकल बालों के जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो चुकी हैं। लड़का हो या लड़की इन दिनों हर कोई गिरते,टूटते और झड़ते बालों की वजह से परेशान है। अगर आप भी बालों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां क्लिक कर इसके बारे में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.