Move to Jagran APP

Ramadan 2023 Fasting Tips: रमजान में रोजा रखते वक्त रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो नहीं पड़ेंगे बीमार

Ramadan 2023 Fasting Tips रमजान शुरू होने में सिर्फ एक दिन रह गया है। ऐसे में अगर आप हर साल की तरह इस साल भी रोजा रखने के लिए तैयार हैं तो इससे जुड़ी जरूरी टिप्स पर भी ध्यान दें।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezThu, 23 Mar 2023 09:48 AM (IST)
Ramadan 2023 Fasting Tips: रमजान में रोजा रखते वक्त रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो नहीं पड़ेंगे बीमार
Ramadan 2023 Fasting Tips: रमजान में रोजा रखने की है पूरी तैयारी तो इन बातों को भी जान लें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan 2023 Fasting Tips: इस साल रमजान का पाक महीना मार्च की 24 तारीख से शुरू होने जा रहा है। यह 24 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेंगे। यानी ईद-उल-फितर इस साल 24 या फिर 25 अप्रैल को मनाई जाएगी, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना 9वां महीना होता है। 

रमजान के दिनों में फास्ट करने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। अगर आप भी हर साल की तरह इस साल भी रोजा रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो इससे जुड़े खास टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

रमजान में स्वस्थ तरीके से फास्ट करने के लिए टिप्स

  • रोजा रखने से पहले सेहरी जरूर करें। इसे किसी भी हाल में स्किप न करें। सुबह फास्ट शुरू करने से पहले कुछ ऐसा खाएं, जिससे दिनभर एनर्जी मिले और प्यास भी कुछ कम लगे।
  • इफ्तारी यानी रोजे को तोड़ते वक्त जरूरत से ज्यादा खाना न खाएं। आपके शरीर को खाने से ज्यादा पानी की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए सबसे पहले नींबू पानी या नारियल पानी पिएं। चाय या कॉफी के सेवन से बचें।
  • हाई कैलोरी, चीनी से भरे और ऑयली खाने से पाचन बिगड़ सकता है और आपको गैस की दिक्कत हो सकती है। इसलिए मीठा, केक, बिस्किट या फिर मीठी ड्रिंक्स न पिएं।
  • इफ्तार के लिए ऐसा खाना तैयार करें जिसमें कॉम्पेलक्स कार्ब्स भी हों, जिससे आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहे। साथ ही फाइबर और खनिज पदार्थों को भी शामिल करें।
  • अलग-अलग रंग की सब्जियों का सेवन करें। यह विटामिन्स, खनिज पदार्थ, फाइबर और कई तरह के पोषक तत्वों से भरी होती हैं और इनमें कैलोरी भी नहीं होती।
  • दाल, बीन्स, लीन मीट, मछली, दूध के प्रोडक्ट्स और अंडे भी खाएं, इनमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है।
  • एक फल, मुट्ठी भर ड्राईफ्रूट्स या फिर सलाद को स्नेक के तौर पर खा सकते हैं। फल और सब्जियां विटामिन्स, खनिज पादर्थ और फाइबर से भरी होती हैं। फाइबर न सिर्फ आपके पाचन को हेल्दी रखता है, बल्कि ब्लड ग्लूकोज के स्तर को भी बनाए रखता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel