Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lifestyle Top Stories 19th April: सूर्य ग्रहण से लेकर देश के सबसे खुशहाल राज्य तक, पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 05:19 PM (IST)

    Lifestyle Top Stories 19th April धर्म से लेकर सेहत ब्यूटी फैशन और ट्रेवल के बारे में दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए आप जागरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र से जुड़ी टॉप 6 खबरों के बारे में।

    Hero Image
    Lifestyle Top Stories 19th April: पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: 20 अप्रैल यानी गुरुवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो साल का पहला होगा। हालांकि, इस बार यह भारत में नहीं दिखेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अशुभ माना जाता है और इसलिए इस दिन कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। आप सूर्य ग्रहण के समय, लोकेशन और अन्य जरूरी बातों से जुड़ी खबरों को जागरण के लाइफस्टाइल/धर्म सेक्शन में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा फैशन, ब्यूटी, ट्रेवल, धर्म और सेहत की अन्य खबरों पर भी नजर डाल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना जल्द होगी पूरी

    साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ने वाला है। यह सूर्य ग्रहण थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, अमेरिका, मलेशिया, कंबोडिया, जापान, चीन, सिंगापुर, दक्षिण प्रशांत महासागर और दक्षिण हिंद महासागर में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का समय 07 बजकर 04 मिनट से प्रारम्भ होकर दिन के 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषों की मानें तो ग्रहण के समय राहु और केतु की बुरी छाया पृथ्वी पर रहती है। क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

    Surya Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

    इस साल का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष महत्व होता है। यह सूर्य ग्रहण पृथ्वी के कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखेगा। ज्योततिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे। यह ग्रहण भारत सहित कई जगहों पर दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा। कंबोडिया, चीन, अमेरिका, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

    Happiest State: रिपोर्ट का दावा, सबसे 'खुशहाल' है भारत का यह एक राज्य

    मिजोराम को देश का सबसे खुशहाल राज्य घोषित किया गया है। गुरुग्राम के मैनेजमेंट डेवलप्मेंट इंस्टीट्यूट में स्ट्रेटेजी के प्रोफेसर राजेश के पिल्लानिया द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया है मिजोराम सबसे हैप्पी स्टेट है। आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने वाला भारत का दूसरा देश है। यह राज्य सबसे कठिन परिस्थितियों में भी छात्रों को विकास के अवसर प्रदान करता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

    World Earth Day 2023: पर्यावरण संरक्षण में करना चाहते हैं योगदान, तो आज ही अपने किचन में करें ये पांच बदलाव

    बीते कुछ समय से लगातार बढ़ता प्रदूषण दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में विश्व स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के मकसद से हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने वाले प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में हमारी अहम भूमिका की याद दिलाता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

    Muscle Strengthening: मांसपेशियों की कमजोरी बन सकती है कई सारी समस्याओं की वजह, ऐसे बनाएं उन्हें स्ट्रॉन्ग

    हमारे शरीर के लगभग हर मूवमेंट के लिए मांसपेशियां जिम्मेदार होती हैं। फिर चाहे वह कूद-फांद कर एक्सरसाइज करना हो, हां-नां में गर्दन हिलाना या फिर खाना खाने के लिए कुर्सी या नीचे बैठना। मतलब शरीर की हर एक एक्टिविटीज़ को करने में मांसपेशियों का रोल खास होता है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

    Skin Care Tips: गर्मियों में चाहते हैं निखरी त्वचा, तो ये आयुर्वेदिक चीज़ें कर सकती हैं आपकी मदद

    बढ़ते तापमान के कारण स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में त्वचा में जलन, रूखापन, एक्ने, इन्फेकशन आदि हो सकती है। इस मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिए खानपान और स्किन केयर रूटीन में कुछ चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है, जो त्वचा की सेहत के लिए कई प्रकार से गुणकारी हो सकती हैं। तो आइए कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।