Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lifestyle Top Stories 22nd March: चैत्र नवरात्रि से लेकर रमजान में फास्ट के फायदों तक, पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 05:00 PM (IST)

    Lifestyle Top Stories 17th March आज से देशभर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई। ऐसे में जानें कि रोज दुर्गा स्तोत्र का पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lifestyle Top Stories 22nd March: पढ़ें आज की टॉप 6 खबरें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस साल यह 22 मार्च से आरंभ होकर 30 मार्च तक चलेंगे। इसके अलावा 24 मार्च से रमजान का पाक महीना भी शुरू होने जा रहा है। आप इन त्योहारों से जुड़ी सारी जरूरी खबरें जागरण के धर्म सेक्शन में पढ़ सकते हैं। वहीं, आज सेहत से जुड़ी कुछ खबरें भी ट्रेंड में रहीं। तो आइए नजर डालें आज की धर्म, ट्रेवल और सेहत से जुड़ी अहम खबरों पर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Almonds For Diabetes: आपको डायबिटीज से बचा सकता है बादाम का सेवन, जानें क्या कहती है नई स्टडी

    साल दर साल दुनियाभर में डायबिटीज के मामले बढ़ ही रहे हैं, खासतौर पर भारत में। ऐसे में इस विषय पर लगातार शोध भी होते रहते हैं। ऐसी ही एक स्टडी हाल ही में भी की गई, जिसमें पाया गया कि हर मील से पहले अगर बादाम खा लिए जाएं, तो इससे ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। भारतीय प्रतिभागियों में किए गए दो नए अध्ययनों के अनुसार, मोटापे और ज्यादा वजन से जूझ रहे ऐसे लोग जो प्री-डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें बादाम का सेवन फायदा पहुंचा सकता है। पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

    Ramadan 2023: रमजान में रोजा रखने वालों को मिलते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग के ये अद्भुत फायदे

    रमजान का पाक महीना 24 मार्च से शुरू हो रहा है। इस साल यह 24 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेगा। ईद-उल-फित्त्र इस साल 24 या फिर 25 अप्रैल को मनाई जाएगी, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। इस्लामिक कलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना 9वां महीना होता है। पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

    Durga Stroram: चैत्र नवरात्रि में रोजाना करें दुर्गा स्तोत्र का पाठ, सभी दुखों से मिलेगा छुटकारा

    चैत्र महीने में मनाई जाने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। इस साल चैत्र माह में पड़ने वाली नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को समाप्त होगी। इन नौ दिनों में देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-उपासना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां की पूजा-उपासना करने से साधक पर मां की कृपा बरसती है। साथ ही साधक के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। अगर आप भी मां की कृपा पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में रोजाना पूजा के समय दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करने से सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। आइए यहां क्लिक कर दुर्गा स्त्रोत जानते हैं..

    Chaitra Navratri 2023: महादेव के लिए पूर्व जन्म में मां शैलपुत्री ने दी थी आहुति, जानें-कथा और धार्मिक महत्व

    हिंदी पंचांग के अनुसार, वर्ष में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चैत्र नवरात्रि है। आज घटस्थापना है। इस दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रथम स्वरूपा मां शैलपुत्री की पूजा और उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधि पूर्वक पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सनातन शास्त्रों में मां शैलपुत्री का महिमामंडन किया गया है। साथ ही उनकी उत्पत्ति की कथा भी निहित है। आइए यहां क्लिक कर मां शैलपुत्री की उत्पत्ति की कथा जानते हैं।

    Grey Hairs Remedies: सफेद बालों ने बना दिया है उम्र से पहले बूढ़ा, तो इन तरीकों से पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर

    काम के बढ़ते प्रेशर और रोज की भागदौड़ का असर हमारी सेहत पर पड़ने लगता है। सेहत के साथ-साथ हमारी लाइफस्टाइल का प्रभाव हमारी त्वचा और बालों पर भी दिखने लगता है। बढ़ते तनाव और खानपान में लापरवाही की वजह से आजकल ज्यादातर लोग असमय सफेद होते बालों की समस्या से परेशान हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

    Rama Navami 2023: रामनवमी पर अयोध्या घूमने का मौका दे रहा IRCTC, जानें टूर पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी

    देशभर में आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व राम नवमी के साथ खत्म होगा। इस खास मौके पर आईआरसीटीसी लोगों को राम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन करने का मौका दे रहा है। हाल ही में आईआरसीटीसी (IRCTC) अयोध्या के लिए एक खास टूर पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज के जरिए आप राम नवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। तो चलिए यहां क्लिक कर जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के बारे में।