Lifestyle Top Stories- 16th Feb: महाशिवरात्रि के महापर्व से लेकर दिल की सेहत तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Lifestyle Top Stories 16 Feb 18 फरवरी को शिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। ऐसे में इस त्योहार से जुड़े ज़रूरी सवाल आपके मन में भी होंगे। तो इसलिए पेश हैं लाइफस्टाइल और धर्म के जगत से जुड़ी आज की 5 टॉप खबरें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: वैलेंटाइन्स डे के बाद अब 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। यह महीने का सबसे बड़ा धार्मिक ईवेंट है। यही वजह है कि देशभर में इसे मनाने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। हम भी आपके लिए इस पर्व से जुड़ी अहम खबरें रोज़ ला रहे हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों से लेकर व्रत और पूजा विधि से जुड़े सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिल जाएगा। तो आइए एक नज़र डालें आज के दिन लाइफस्टाइल और धर्म के जगत की ऐसी खबरों पर, जो छाई रहीं।
पेश हैं हेल्थ से लेकर धर्म, ट्रेवल और लाइफस्टाइल जगत की टॉप 5 खबरें
Breakup & Heart Health: जानें ब्रेकअप हो जाने पर आपके दिल पर क्या असर पड़ता है?
आप जिस शख्स से प्यार करते हैं, क्या उनके आसपास होने से आपकी भी दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं? अपने क्रश या जिससे आप प्यार करते हैं उससे मिलने पर क्या आपकी भी सांसे रुक जाती हैं? यही उत्साह, खुशी आपको दिल से अच्छा महसूस कराती है, जो आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छी हो सकती है। पूरी खबरपढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, जानें सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं
महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है। इस पावन दिन पर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। कहा जाता है कि सच्ची आस्था और निश्चल मन से भगवान शंकर की पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Mahashivratri 2023: भगवान शिव को अति प्रिय है बेलपत्र, जानिए महाशिवरात्रि पर बिल्वपत्र चढ़ाने का सही तरीका
18 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल महाशिवरात्रि में काफी खास संयोग बन रहा है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दिन भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने के साथ धूतरा,स बेलपत्र सहित कई चीजें अर्पित करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Gathbandhan In Wedding: शादी में क्यों किया जाता है वर-वधु का गठबंधन? जानें इस रस्म के बारे में सबकुछ
हिंदू विवाह में कई तरह के रीति-रिवाज होते हैं, जिसका अपना-अपना एक महत्व होता है। इन्हीं रिवाजों में से एक है सात फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन का गठबंधन करना। सभी रस्मों ती तरह गठबंधन के बिना शादी संपूर्ण नहीं मानी जाती है। जानिए गठबंधन के बारे में सबकुछ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Tour Package: आप भी हैं कला और संस्कृति के शौकीन, तो IRCTC के ये राजस्थान टूर पैकेज होंगे बढ़िया
हमारा देश भारत दुनियाभर में अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर है। इन सबके अलावा यहां के पर्यटन स्थल भी देश-विदेश में जाने जाते हैं। हर साल पूरी दुनिया से कई लोग यहां घूमने आते हैं। ऐसे में देश के लोगों के बीच भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के मकसद से आईआरसीटीसी लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने के लिए टूर पैकेजेस का एलान कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।