Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, जानें सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 02:04 PM (IST)

    Maha Shivaratri 2023 Fasting Rules in Hindi महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की अराधना की जाती है। यह त्योहार शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं।

    Hero Image
    Mahashivratri 2023: व्रत के दौरान खाएं ये चीज़ें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Maha Shivaratri Fasting Rules 2023 : महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस पावन दिन पर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा जाता है कि सच्ची आस्था और निश्चल मन से भगवान शंकर की पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर उपवास रखने वाले हैं, तो आपको बताएंगे कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं...

    1. फलों का सेवन करें

    फल सेहत के लिए हर तरह से लाभदायक होते हैं। व्रत के दौरान आप सेब, केला, संतरा, अनार आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और पेट भी भरा रहता है।

    2. व्रत के आहार में ठंडाई शामिल करें

    महाशिवरात्रि के व्रत में आप ठंडाई पी सकते हैं। ये पेट की गर्मी को खत्म करने में भी मदद करते हैं। शिव भक्तों को ठंडाई का प्रसाद भी बांटा जाता है। चाहें तो आप अपने मनपसंद फल के अनुसार ठंडाई बना सकते हैं।

    3.कुट्टु के आटे से बनी चीज़ें खाएं

    व्रत के दौरान कुट्टु के आटे से बनी चीज़ें खा सकते हैं। इस आटे से आप हलवा, पूरी या पराठा बनाकर खा सकते हैं। व्रत के दौरान इसे खाने से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।

    4. ड्राई फ्रूट्स खाएं

    उपवास में ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। महाशिवरात्रि के व्रत में काजू, किशमिश, बादाम, मखाना आदि खा सकते हैं। चाहें तो इन्हें कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं।

    5. साबूदाना की खिचड़ी खाएं

    साबूदान सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होता बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान आप साबूदाना की खिचड़ी, लड्डू, हलवा  खा सकते हैं। 

    महाशिवरात्रि के व्रत में न खाएं ये चीज़ें

    - इस दिन लहसुन-प्याज का सेवन न करें।

    - महाशिवरात्रि के दिन सफेद नमक के बदले आप सेंधा नमक खा सकते हैं।

    - उपवास के दौरान अधिक तला-भुना चीज़ें खाने से परहेज करें। अगर आप ये चीज़ें खाते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

    Picture Courtesy: Freepik