Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leap Year Calculator: इस नियम से जानें कौन सा वर्ष होगा लीप ईयर, देखें इस सदी का लीप ईयर कैलेंडर

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 29 Feb 2020 03:54 PM (IST)

    Leap Year Calculator लीप ईयर वह वर्ष होता है जिसके फरवरी माह में 28 के बजाय 29 दिन होते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई भी व्यक्ति कैसे पता लगाए कि कौन सा वर्ष लीप ईयर है

    Leap Year Calculator: इस नियम से जानें कौन सा वर्ष होगा लीप ईयर, देखें इस सदी का लीप ईयर कैलेंडर

    Leap Year Calculator: लीप ईयर वह वर्ष होता है, जिसके फरवरी माह में 28 के बजाय 29 दिन होते हैं। उस वर्ष में 365 के बजाय 366 दिन होते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई भी व्यक्ति कैसे पता लगाए कि कौन सा वर्ष लीप ईयर है या नहीं? इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, यह बेहद ही आसान है। आप थोड़ा सा गुणा भाग करके इसके बारे में जान सकते हैं। इसके लिए गणित का एक बहुत ही आसान नियम है। आइए जानते हैं उस नियम के बारे में —

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लीप ईयर पता करने का नियम

    आपको जिस भी साल के बारे में पता करना है कि वह लीप ईयर है या नहीं? इसके लिए सबसे पहले आप उस वर्ष को 4 की संख्या से भाग दे सकते हैं। यदि भाग करने के अंत में शेष शून्य बचता है तो वह वर्ष लीप ईयर होगा। यदि शेष शून्य नहीं ​होता है तो वह वर्ष लीप ईयर में नहीं माना जाएगा।

    उदाहरण के लिए आप वर्ष 2020 की संख्या को 4 से भाग दीजिए। 4 की संख्या से भाग देने पर भागफल 505 आता है और शेष शून्य बचता है। ऐसे में वर्ष 2020 लीप ईयर होगा। 2020 से पहले 2004, 2008, 2012 और 2016 भी लीप ईयर थे।

    लीप ईयर लिस्ट

    अब अगर हम वर्ष 2050 तक के लीप ईयर के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो 4 से भाग देने के नियम का प्रयोग करें। हम सब को पता है कि वर्ष 2020 एक लीप ईयर है। अब हमें 2021 से 2050 के बीच के वर्षों के बारे में पता करना है तो 2021 से 2050 तक के वर्ष को 4 से भाग देना होगा। जिस वर्ष के शेषफल में शून्य बचेगा, वो वर्ष लीप ईयर होगा।

    आने वाले वर्षों में 2024, 2028, 2032, 2036, 2040, 2044 और 2048 लीप ईयर होंगे। हालांकि आप यदि इस सदी के लीप ईयर के बारे में जानना चाहें तो आप आसानी से जान सकते हैं।

    लीप ईयर कैलेंडर

    आइए देखते हैं कि वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2100 के बीच यानी 100 वर्षों में कितने लीप ईयर हैं। एक तरह से यह इस शताब्दी का लीप ईयर कैलेंडर है। देखा जाए तो इस शताब्दी में कुल 25 लीप ईयर हैं।

    2000, 2004, 2008, 2012, 2016, 2020, 2024, 2028, 2032, 2036, 2040, 2044, 2048, 2052, 2056, 2060, 2064, 2068, 2072, 2076, 2080, 2084, 2088, 2092, 2096