विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टनर के दूर जाने के दर्द से जूझ रहे हैं तो ऐसे निपटें,स्ट्रेस में मिलेगी राहत

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 01 Feb 2020 05:08 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 11:30 AM (IST)

संवाद से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। अगर आप इस दर्द से जूझ रहे हैं तो आप अपने पार्टनर से बात करने की कोशिश करें।

पार्टनर के दूर जाने के दर्द से जूझ रहे हैं तो ऐसे निपटें,स्ट्रेस में मिलेगी राहत
पार्टनर के दूर जाने के दर्द से जूझ रहे हैं तो ऐसे निपटें,स्ट्रेस में मिलेगी राहत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साकेत और शिवानी पिछले आठ सालों से रिलेशनशिप में हैं। वो दोनों दिल्ली में रहते हैं। यहीं जॉब करते हैं। दोनों के बीच में सबकुछ ठीक चल रहा था। एक दिन जब साकेत ऑफिस से लौटा तो वो बहुत खुश था। उसकी खुशी देखकर शिवानी ने उससे वजह पूछी। साकेत ने बताया कि उसको पुणे में जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था और उसका सेलेक्शन हो गया है। कुछ देर पहले ही मेल आई है। ये बात जानकर शिवानी खुश तो हुई लेकिन मन ही मन उदास हो गई। ये सोचकर कि अब वो साकेत के बिना कैसे रहेगी। जैसे-जैसे साकेत के पुणे के जाने के दिन करीब आ रहे थे। वैसे-वैसे शिवानी की हालत बिगड़ती जा रही थी। उसकी नींद प्रभावित होने लगी। वो रात-रात भर यही सोचने लगी कि अब वो साकेत के बिना कैसे रहेगी। क्या अब यही उसकी जिंदगी होगी। आखिरकार एक वक्त ऐसा आ गया कि उसको काउंसलर की मदद लेनी पड़ी। काउंसलर ने जब शिवानी से बात की तो मालूम पड़ा कि वो रिश्तों में पैदा होने वाले तनाव से जूझ रही है। ये अकेले शिवानी और साकेत की कहानी नहीं है। आजकल अच्छी जॉब के सिलसिले में कई कप्लस को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस दर्द से गुजर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप इस दर्द को कुछ कम कर सकते हैं।

संवाद से बेहतर कुछ नहीं

संवाद से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। अगर आप इस दर्द से जूझ रहे हैं तो आप अपने पार्टनर से बात करने की कोशिश करें। उन्हें अपने दिल का हाल बताएं। उन्हें समझाएं कि आप किस तकलीफ से जूझ रही हैं। इसके बाद यकीन मानिए कि कहीं न कहीं आपका प्यार उस दर्द को कम करने की कोशिश में आपके लिए मददगार साबित होगा।

गहरी सांस लें

जब भी आप स्ट्रेस फील करें तो कोशिश करें कि थोड़ी देर के लिए शांत बैठ जाएं और गहरी सांस लें। इससे हमारे शरीर में डोपामाइन हॉर्मोन निकलता है जो हमारे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। यह हॉर्मोन इंसान को खुश रखने में मदद करता है। आपका स्ट्रेस कम होगा।

टेक्नोलॉजी का सहारा लें 

आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। इसलिए अगर आपका पार्टनर जॉब के सिलसिले में बाहर है भी तो आप रोज सुबह- शाम वीडियो कॉल करके आप अपने पार्टनर से मिल सकती हैं। 

खुद को व्यस्त रखें 

कहते हैं कि तनाव से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप खुद को व्यस्त रखें। इसलिए जब भी आप ज्यादा स्ट्रेस फील करें तो किसी भी अपने मनपसंद काम में जुट जाएं। इससे आपको तनाव रहित  फील करेंगी। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।