विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Home Decor Ideas: रग्स सें बढ़ाएं घर की खूबसूरती

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Sat, 01 Feb 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 08:45 AM (IST)

घर को अलग लुक देने के लिए महंगे शोपीस में पैसे इन्वेस्ट करने से अच्छा रग्स में पैसे खर्च करें। ...और पढ़ें

Home Decor Ideas: रग्स सें बढ़ाएं घर की खूबसूरती
Home Decor Ideas: रग्स सें बढ़ाएं घर की खूबसूरती

घर के किसी भी कोने को खास बनाने के लिए रग्स की बड़ी अहमियत होती है। आजकल मार्केट में मौजूद अलग-अलग डिज़ाइन्स के प्लेन, कलरफुल, फ्लोरल और फ्रूट्स पैटर्न वाले रग्स घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम कर रहे हैं। लीविंग से लेकर बेडरूम तक ये हर एक जगह का मेकोवर करने के लिए हैं बेस्ट।

हर कोई अपने घर को थोड़ा अलग लुक देना चाहता है। इस मामले में रग्स का होम डेकोर में विशेष महत्व है। अगर आप थोड़ा सा कलात्मक हो जाएं तो अपने घर को मनचाहे ढंग से सजा सकती हैं। रग्स अगर बड़े साइज के हैं तो घर के फर्नीचर को इनके ऊपर इस तरह रख सकती हैं कि इनकी खूबसूरती भी नजर आए साथ ही फर्नीचर की सेटिंग भी अच्छी लगे। लिविंग रूम या बेडरूम में बेड या सोफे को इस तरह रखें कि इनके चारों साइड फर्नीचर से दब जाएं। इस तरह पूरे कमरे में रग्स हावी नहीं होंगे और इनकी पृष्ठभूमि में आपका फर्नीचर खिल उठेगा।

छोटे रग्स से डेकोरेशन

अगर रग्स छोटे आकार के हैं तो किसी खाली जगह पर इन्हें बिछाएं। इसके अलावा एक प्लेन बड़े रग्स के ऊपर छोटे रग्स से लेयरिंग भी की जा सकती है। हालांकि ध्यान रहे कि इनकी डिजाइन सिंपल हो ताकि कमरा बहुत हैवी न दिखने लगे।

मीडियम साइज रग्स से डेकोरेशन

मीडियम साइज के रग्स इस तरह बिछाएं कि इनके किनारे फर्नीचर के अगले हिस्से से दब जाएं। इस तरह पूरा डेकोर एक सिमिट्री में नजर आएगा। फिर चाहे वह ड्रॉइंगरूम का सोफा हो या फिर किसी कॉर्नर में खिड़की के पास रखी गई दो खूबसूरत कुर्सियां, रग्स के साथ इनका तालमेल सुंदर दिखेगा। दीवार पर रग्स लटकाने का कॉन्सेप्ट भी चल रहा है। यह प्रयोग करके देखें, लेकिन इसके लिए अपने घर और रग्स के साइज को ध्यान में जरूर रखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।