Hindi Diwas 2022 Wishes: हिंदी दिवस पर अपने प्रियजनों, कलीग्स और मित्रों को इन मैसेज के साथ करें विश
Happy Hindi Diwas 2022 Wishes 14 सितंबर का दिन हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे का प्राथमिक उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और फैलाना है। तो आप लोगों को इन मैसेज से दे सकते हैं आज के दिन की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas Wishes 2022: हिंदी भाषा को और समृद्ध बनाने के लिए भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक माना गया है। यह दिन पूरे भारत में खासतौर से हिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिसेज़ में तरह-तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है। लोग इस दिन अपने प्रियजनों, मित्रों को वॉट्सएप, फेसबुक के जरिए बधाई भी देते हैं।
Hindi Diwas 2022 wishes
1. सबकी सखी हैं मेरी हिंदी
जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी
देवनागरी हैं इसकी लिपि
संस्कृत हैं इसकी जननी
हर साहित्य की हैं ये ज्ञाता
सुंदर सरल हैं इसकी भाषा
प्रेम अपनापन सौन्दर्य हैं इसका
दिलाना सम्मान कर्तव्य हैं हम सबका
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई
2. हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी।
हैप्पी हिंदी दिवस
3. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्यार देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।
4. हिन्दी मेरा इमान है
हिन्दी मेरी पहचान है
हिन्दी हूँ मैं वतन भी मेरा
प्यारा हिन्दुस्तान है
5. हिंदी में निहित हमारे संस्कार,
सर्वप्रथम सब को हिंदी में नमस्कार।
6. एकता की जान है,
हिंदी देश की शान है।
इस हिंदी दिवस देश की संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाये।
आप सभी की हिंदी दिवस की बहुत – बहुत शुभकामनाएं
7. हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी,
एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी।
हिंदी दिवस की बधाई
8. चलो छोड़ दें दूजी भाषा,
हिंदी का अपमान है,
लिखे पढ़ाएं बोले गाएं.
हिंदी अपनी शान है।
9. जब तक गगन में चांद, सूरज की लगी बिंदी रहे,
तब तक वतन की राष्ट्रभाषा ये अमर हिंदी रहे,
हिंदी हमारा शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है,
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है।
10. हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।