Dhanteras 2020 Rangoli Designs: धनतेरस के मौके पर इन खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन्स से यू सजाएं घर!
Dhanteras 2020 Rangoli Designs इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक भी है। इसके बाद छोटी दीपावली या नरक चौदस बड़ी दीपावली गोवर्द्धन पूजा और अंत में भाई दूज या भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dhanteras 2020 Rangoli Designs: धनतेरस पांच दिन तक चलने वाले दीपावली त्योहार का पहला दिन है। इसे धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रियोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। मान्यता है कि क्षीर सागर के मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है।
इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक भी है। इसके बाद छोटी दीपावली या नरक चौदस, बड़ी दीपावली, गोवर्द्धन पूजा और अंत में भाई दूज या भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है।
धनतेरस से 5 दिनों के दिवाली के सबसे बड़े त्योहार का शुभारंभ होता है। इस दिन देवताओं के वैध भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है और उनसे घर में स्वास्थ्य के साथ सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। इसलिए घर की साफ सफाई के बाद सजाया जाता है। जिसमें सबसे पहले रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है, इसलिए धनतेरस 2020 के अवसर पर हम आपको घर पर रंगोली बनाने के खूबसूरत डिज़ाइन्स के बारे में बता रहे हैं, खासकर मुख्य द्वार को सजाने वाली रंगोली डिज़ाइन्स।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
ये रंगोली डिज़ाइन्स खूबसूरत तो हैं ही, इन्हें बनाना भी आसान है। हमें उम्मीद है आपको ये डिज़ाइन पसंद आए होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।