विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी इन 5 आदतों पर ब्वॉयफ़्रेंड को आता है गुस्सा, करें अनदेखा

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 01 Feb 2020 06:24 PM (IST)

लड़ाई- झगड़ा किस रिलेशनशिप में नहीं होता। लेकिन कोशिश ये होनी चाहिए कि हम अपनी तरफ से एहतियात बरतें। रिलेशनशिप में ऐसी बातों को अनदेखा किया जाए।

आपकी इन 5 आदतों पर ब्वॉयफ़्रेंड को आता है गुस्सा, करें अनदेखा
आपकी इन 5 आदतों पर ब्वॉयफ़्रेंड को आता है गुस्सा, करें अनदेखा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लड़ाई- झगड़ा किस रिलेशनशिप में नहीं होता। लेकिन कोशिश ये होनी चाहिए कि हम अपनी तरफ से एहतियात बरतें। रिलेशनशिप में ऐसी बातों को अनदेखा किया जाए, जिससे झगड़ा बढ़ता हो। इसलिए आज हम लड़कियों को कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने पार्टनर से कभी न कहें, नहीं तो आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 आदतें। 

-सबसे पहली बात तो ये कि पार्टनर से बार-बार फोन करके ये न पूछें कि आपने खाना खाया या नहीं। अभी आप कहां हो या फिर अब कहां हो। कहीं न कहीं आपके ऐसे सवाल आपके पार्टनर को परेशान कर देते हैं।

-पार्टनर को ये मत बताइए कि आपका एक्स पार्टनर कैसा था। वह आपके साथ कैसा बिहवेयिर करता था। आपका कैसा ध्यान रखता था। ऐसा करके पार्टनर को ये अहसास होता है कि आप अभी तक उन्हें भूल नहीं पाई हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 

-कभी भी अपनी खास दोस्त की सीक्रेट बातें अपने पार्टनर से शेयर मत करिए। ऐसा करके आप सहेली का विश्वास तो खो ही देते हैं। वहीं पार्टनर भी आपके बारे में एक राय कायम करते हैं कि आपने अपनी दोस्त का विश्वास तोड़ दिया।

-अपनी दोस्त के पार्टनर के साथ तुलना मत कीजीए। उन्हें मत बताइए कि सहली के ब्वॉयफ्रेंड ने किस स्पेशल डे पर क्या गिफ्ट दिया या किस तरह उन्होंने कोई डेट प्लान की। आपकी ये बातें कहीं न कहीं उनके मन में तकलीफ पैदा करती हैं कि जैसे वो आपके लिए कुछ नहीं करते।

-साथी को ये बिल्कुल मत बताइए कि आपकी मम्मी या किसी खास रिश्तेदार आपका कौन सा दोस्त नहीं पसंद हैं, क्योंकि आपका ये साथी जानने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। 

-अंत में एक अहम बात है। शक न करें। बात-बात में उनसे बाल की खाल निकालने की कोशिश करें। इससे भी आपके पार्टनर को गुस्सा आता है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।