आखिर क्यों सर्दियों में ज्यादा आती है नींद? कई लोग नहीं जानते होंगे इसकी वजह
सर्दी के मौसम में ज्यादा नींद आना एक आम बात है। हालांकि हम अक्सर इसे अपना आलस मान लेते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह इसकी सिपंल नहीं है। कई कारणों से हमें सर्दी में ज्यादा नींद आती है (Winter Sleep Patterns)। इन्हीं वजहों के बारे में हम इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें क्यों सर्दियों में आती है ज्यादा नींद।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। इसके साथ ही, सब कंबल और रजाई में घुसे रहना चाहते हैं। रजाई और कंबल की गर्माहट को छोड़कर बाहर निकलने का मन तो किसी का नहीं करता। सर्दियों के मौसम में नींद ज्यादा आना (winter sleepiness) एक आम बात है। कई लोगों को लगता है कि वे आलसी हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके पीछे (Why Do We Sleep More In Winter) और भी कई कारण जिम्मेदार होते हैं। हम अक्सर यह मान लेते हैं कि इसके पीछे ठंडे वातावरण यानी कम तापमान का हाथ है, लेकिन यही एकलौती वजह नहीं है। सर्दी में ज्यादा नींद आने (Winter sleep patterns) के पीछे कई कारण होते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
सर्दी में क्यों आने लगती है ज्यादा नींद?
मेलाटोनिन का स्तर बढ़ना
- सूरज की रोशनी की कमी- सर्दियों में दिन छोटे होते हैं और सूरज की रोशनी कम मिलती है। हमारे शरीर में मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन होता है, जो नींद को कंट्रोल करता है। जब सूरज की रोशनी कम होती है तो मेलाटोनिन का लेवल बढ़ जाता है, जिसके कारण नींद ज्यादा आती है।
- अंधेरा और नींद- अंधेरा होने पर शरीर को यह संकेत मिलता है कि सोने का समय हो गया है। सर्दियों में जल्दी अंधेरा हो जाने के कारण नींद ज्यादा आती है।
यह भी पढ़ें: कभी सोचा है ठंड लगने पर क्यों छूटती है कंपकपी? कम ही लोग जानते हैं इसके पीछे का साइंस
शरीर की एनर्जी सेविंग मैकेनिज्म
- ठंड से बचाव- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। शरीर एनर्जी को बचाने के लिए नींद आने का सिग्नल देने लगता है।
- फिजिकल एक्टिवि कम होना- सर्दियों में लोग कम बाहर निकलते हैं और फिजिकल एक्टिविटीज भी कम करते हैं। इससे शरीर कम थकता है और नींद ज्यादा आती है।
विटामिन-डी की कमी
- सूरज की रोशनी और विटामिन डी- सूरज की रोशनी से विटामिन-डी बनता है। विटामिन-डी एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण विटामिन-डी की कमी हो सकती है, जिससे थकान और नींद आती है।
और भी हैं कारण
- खाने की आदतें- सर्दियों में लोग गर्म और हैवी खाना ज्यादा खाते हैं। इससे शरीर को खाना पचाने में ज्यादा समय लगता है और नींद आ सकती है।
- तनाव- सर्दियों में तनाव बढ़ सकता है, जिसके कारण भी ज्यादा नींद आ सकती है।
- बीमारियां- सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां भी नींद ज्यादा आने का कारण बन सकती हैं।
सर्दियों में ज्यादा नींद आने की समस्या को कैसे कंट्रोल करें?
- धूप लें- सुबह उठकर सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताएं।
- फिजिकल एक्टिविटी करें- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- बैलेंस डाइट लें- हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।
- तनाव कम करें- योग, मेडिटेशन या अन्य रिलैक्सिंग तकनीकों की प्रैक्टिस करें।
- स्लीप साइकिल फिक्स करें- रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: बर्फबारी का मजा लेने के लिए बना रहे हैं हिल स्टेशन जाने का प्लान, तो दिल का रखें खास ख्याल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।