विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड का मील प्रेप लगता है सिरदर्द? ये 7 गलतियां ही आपकी कुकिंग को बना रही हैं मुश्किल

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 30 Apr 2026 06:30 PM (IST)

पूरे हफ्ते की मील प्रेप एडवांस में कर लेने से यह टेंशन खत्म हो जाती है कि आज खाने में ...और पढ़ें

कुकिंग को आसान बनाने के लिए मील प्रेप की इन 7 गलतियों से बचें (Picture Credit- AI Generated)

कुकिंग को आसान बनाने के लिए मील प्रेप की इन 7 गलतियों से बचें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर घर में खाने का एक सेट पैटर्न होता है और सारी तैयारियां भी उसी के इर्द-गिर्द होती हैं। अगर पूरे हफ्ते का मील प्रेप पहले ही कर लिया जाए तो आप हर दिन हेल्दी भी खा सकते हैं और अपना मनपसंद भी। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो इस काम को आसान नहीं मुश्किल बना सकती है।

फ्रीजर को नहीं बनाते इस तैयारी का साथी

मील प्रेप में चीजों को फ्रिज में स्टोर करने की बजाय फ्रीजर में कर सकते हैं। इससे चीजें ज्यादा लंबे समय तक खराब नहीं होंगी और आपके पास ऑप्शन भी ज्यादा होंगे। इसे सिर्फ आइसक्रीम जैसी चीजों के लिए ही ना इस्तेमाल करें।

चीजों को लेबल नहीं करते

बिना लेबल किए ही चीजों को फ्रीजर में स्टोर कर देने से आपको उसकी एक्सपायरी डेट का अंदाजा नहीं लग पाएगा। जब भी फ्रीजर में कुछ रखें, उसके कंटेनर पर लेबल करना ना भूलें।

सही रेसिपी न चुनना

कुछ रेसिपीज ऐसी होती हैं, जिनकी एडवांस में तैयारी नहीं की जा सकती। जैसे क्रिस्पी चीजों को फ्रिज में रख देने से उसका टेक्सचर खराब हो सकता है। ऐसी रेसिपी को मील प्रेप के लिए चुनें, जोकि कुछ दिनों के बाद भी स्वाद और टेक्सचर में बेहतर बने रह सकें।

अलग-अलग कम्पोनेंट तैयार नहीं करते

अगर आप ऑफिस के लिए लंच पैक कर रहे हैं तो फिर कम्प्लीट मील ही सही तरीका है। लेकिन यह सोच कर पहले से कुछ भी तैयार ना करना आपके कुकिंग के समय को बढ़ा सकता है। जैसे आप अलग-अलग स्टोरेज बॉक्स में सब्जी, सॉस या फिर ग्रेवी जैसी चीजों को स्टोर कर सकते हैं। आप इन सबको मिलाकर भी कोई झटपट रेसिपी तैयार कर सकते हैं, जैसे कोई रैप, राइस बाउल, सिंपल सलाद या फिर सैंडविच।

जरूरत से ज्यादा तैयारी

मील प्रेप का मतलब यह नहीं है कि आप अपना सारा वीकेंड इसी में गुजार दें। हफ्तेभर कुकिंग को आसान बनाने के लिए छोटी-छोटी तैयारियां करें। एक बार में बहुत ज्यादा करने की बजाय थोड़ा-थोड़ा ही करें।

कोई नई रेसिपी एड करना

हफ्तेभर का मील प्रेप करने में ऐसी चीजें न रखें जो आप पहली बार ट्राय कर रहे हों। इससे आपको ना चाहते हुए भी पूरे हफ्ते वह रेसिपी या उससे जुड़ी चीजें ही खानी होंगी। प्रयोग के लिए वीकेंड का दिन ही तय रखें।

स्टोर करने का गलत तरीका

गीली और सूखी चीजों को एक साथ मिलाकर स्टोर कर देने से दोनों ही चीजें बर्बाद हो सकती हैं और आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। स्टोर करने का फुल प्रूफ तरीका ही अपनाएं। गर्म चीजों को कभी भी एअरटाइट कंटेनर में स्टोर ना करें।