विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekend Anxiety: वीकेंड के नाम से हो जाती है एंजाइटी, तो ये टिप्स आएंगे काम!

By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
Published: Fri, 24 Nov 2023 05:57 PM (IST)

Anxiety Weekend हफ्ता भर ऑफिस में मेहनत करने के बाद वीकएंड का इंतजार किसे नहीं होता। हर कोई वीकेंड की ...और पढ़ें

ऐसे प्लान करें वीकेंड, एंजाइटी होगी कम
ऐसे प्लान करें वीकेंड, एंजाइटी होगी कम

HighLights

  1. हर कोई वीकेंड की राह देखता है और प्लानिंग करता है।
  2. हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें वीकेंड के नाम से तनाव होने लगता है।
  3. अगर आप भी वीकेंड से घबराते हैं, तो आपके लिए लाए हैं खास टिप्स।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anxiety & Weekend: वीकेंड का इंतजार सभी करते हैं और तरह-तरह के प्लान बनाते हैं। लेकिन जिन लोगों की मानसिक अवस्था स्थिर नहीं होती है और हर समय तनाव महसूस होता है, उनके लिए वीकेंड और वीक का हर दिन एक बराबर होता है। उन्हें वीकेंड में भी घबराहट और तनाव से मुक्ति नहीं मिलती है।

इस तरह की एंजाइटी से जूझते लोगों को अपने वीकेंड को कुछ अलग तरीके से प्लान करना चाहिए जिससे उनकी चिंता कम हो और जीवन के प्रति उनका रवैया सकारात्मक ऊर्जा से भर जाए।

आइए जानते हैं कि एंजाइटी कम करने के लिए कैसे प्लान करें वीकेंड

लेट गो करें: अपना फोकस उन बातों पर करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। जिन चीजों पर आपका कंट्रोल नहीं हैं उसके बारे में सोच कर समय व्यर्थ न करें।

स्लो डाउन: किसी भी काम को करने के लिए घबराएं न। आपको जिसमें आराम हो वैसे ही काम करें। अगर आपको सोने का मन है तो आराम से सो जाएं। घबरा कर किसी काम को खत्म करने की हड़बड़ी में न रहें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

खुद को ट्रीट दें: आपको जिस भी चीज की क्रेविंग हो उसे गिल्ट फ्री हो कर खुश हो कर खाएं। मात्र इतना ध्यान दें कि अगर वो चीज अनहेल्दी है तो उसे एक लिमिट में खाएं।

किताब पढ़ें: अच्छी किताबें पढ़ने से दिमाग अच्छी बातों से घिर जाता है और किताब की कहानी के किरदारों के बीच आप की एक अलग दुनिया बन जाती है जहां आप अपने तनाव और चिंता को भूल जाते हैं।

नेचर के बीच जाएं: किसी पार्क में जा कर वॉक करें, चलने का मन नहीं है तो बेंच पर बैठ जाएं। लेकिन कुछ देर के लिए पेड़ पौधे, चिड़िया, फूल, आसमान, घास और पानी के बीच अपने शरीर को फ्री छोड़ दें। सांस को लंबा खींचे और भरपूर ऑक्सीजन अपने फेफड़ों तक पहुंचाएं। मेडिटेट करें। आपको अंदर से बाहर तक सुकून मिलेगा।

सोशल मीडिया को कहें बाय: वीकेंड में आप खुद को सोशल मीडिया से डिस्कनेक्ट कर के खुद के साथ समय व्यतीत करें। सोशल मीडिया पर वीकेंड पर लोगों की पार्टी करती हुई तस्वीरें आपको एंजाइटी के अलावा कुछ और नहीं देंगी। उनकी निजी जिंदगी के पर्चे सोशल मीडिया पर नहीं खुले रहते हैं, इसलिए वहां सब खुश दिखते हैं। लेकिन इस खुशी से तुलना करने पर आपको अपना दुख बहुत बड़ा दिखने लगता है और आप दुखी हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो दिन सोशल मीडिया से पूरी तरह कट जाएं।