सफाई के बाद भी घर में भिनकती रहती हैं मक्खियां, तो अपनाएं ये तरीके, मिलेगा तुरंत छुटकारा
गर्मी और बारिश के मौसम में मक्खियां काफी आने लगती हैं। इनके कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इरिटेशन भी होती है। इसलिए इन्हें भगाने के लिए हम यहां कुछ बहुत आसान टिप्स (Remove Flies From House) बता रहे हैं, जो मक्खियों को भगाने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे टिप्स।
इन टिप्स से खत्म होगा मक्खियों का आतंक (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी और मानसून में मक्खियों का आतंक काफी बढ़ जाता है। घर में सफाई करने के बावजूद एक न एक मक्खी जरूर घर में मंडराती नजर आती है। मक्खियां न केवल परेशान करती हैं, बल्कि ये गंदगी फैलाकर बीमारियां भी लाती हैं। इसलिए इनसे छुटकारा पाना जरूरी है। हालांकि, इन्हें भगाने के लिए महंगे केमिकल स्प्रे या रैकेट खरीदने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान घरेलू उपायों (Tips to Remove Flies From House) से ही मक्खियों को दूर भगा सकते हैं। आइए जानें किन तरीकों से मक्खियों को घर के बाहर का रास्ता दिखा सतते हैं।
लौंग और नींबू का इस्तेमाल
मक्खियां लौंग की गंध से दूर भागती हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काटें और टुकड़े में 5-6 लौंग गाड़ दें। इसे खिड़कियों या दरवाजे के पास रखें। इसकी गंध से मक्खियां भाग जाएंगी और घर में भी ताजगी बनी रहेगी।
विनेगर और डिश सोप का ट्रैप
सफेद विनेगर मक्खियों को आकर्षित करता है, जबकि डिश सोप उन्हें फंसा देता है। एक कटोरी में थोड़ा सिरका लें। उसमें कुछ बूंदें डिश सोप की मिलाएं। इस घोल को मक्खियों के आने वाली वाली जगह पर रख दें। मक्खियां इसकी गंध से आकर्षित होकर उसमें गिर जाएंगी और मर जाएंगी।
तुलसी या पुदीने के पौधे लगाएं
तुलसी और पुदीने की खुशबू मक्खियों को पसंद नहीं होती। इसलिए घर की खिड़कियों के पास या बालकनी में तुलसी का पौधा लगाएं। पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर स्प्रे बना लें और उसे घर के कोनों में छिड़कें। इससे मक्खियां दूर रहेंगी और घर में ताजी हवा आएगी।
कपूर का इस्तेमाल
कपूर एक नेचुरल पेस्टिसाइड की तरह काम करता है। एक छोटे बर्तन में पानी लें और उसमें 2-3 कपूर की गोलियां डालें और इस बर्तन को कमरों में रखें। कपूर की गंध से मक्खियां भाग जाएंगी और यह उपाय मच्छरों के लिए भी कारगर है।
कॉफी पाउडर का धुआं
जलता हुआ कॉफी पाउडर मक्खियों को दूर भगाता है। एक मिट्टी के दीये में सूखा कॉफी पाउडर डालकर जलाएं और इसका धुआं पूरे कमरे में फैलने दें और कमरे का दरवाजा बंद करके कुछ समय के लिए बाहर निकल जाएं। यह नुस्खा मक्खियों के साथ-साथ अन्य कीड़ों को भी दूर रखेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।