Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून आते ही बढ़ जाता है मच्छरों का आतंक, घर से दूर रखने के लिए आजमाएं ये 5 आसान टिप्स

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 04:13 PM (IST)

    बारिश के मौसम में मच्छर काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए मच्छरों को घर से दूर रखना जरूरी है (Tips to Keep Mosquitoes)। इन्हें भगाने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानें मच्छर भगाने के आसान तरीके।

    Hero Image
    मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए क्या करें? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदें लेकर आता है, लेकिन इस सुहाने मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। दरअसल, यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। इसलिए इस मौसम में मच्छर न सिर्फ काटने से परेशान करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बनते हैं। ऐसे में इनसे बचाव (Natural Mosquito Repellent) करना बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Tips to Keep Mosquitoes Away) बताने वाले हैं, जो मच्छरों को घर से भगाने में काफी असरदार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में पानी जमा न होने दें

    मच्छर रुके हुए पानी में अंडे देते हैं, इसलिए सबसे पहले घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। घर के गमलों, कूलर, बाल्टी और टायर आदि में पानी न जमा होने दें। अगर पानी भरा हुआ है, तो उसे नियमित रूप से बदलते रहें या ढककर रखें। छत पर लगी पानी के टंकी को भी हमेशा बंद रखें। साथ ही, नालियों और गटर की सफाई रखें और इन्हें भी ढककर रखें, ताकि पानी बहता रहे।

    यह भी पढ़ें: मानसून में बढ़ जाता Dengue का खतरा, इन लक्षणों को न करें इग्‍नोर; फटाफट नोट कर लें बचाव के ये तरीके

    मच्छरदानी और स्क्रीन का इस्तेमाल करें

    रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना सबसे कारगर तरीका है। मच्छरदानी में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिससे घुटन भी नहीं होती और मच्छरों के काटने से भी बचाव होता है। इसके अलावा, खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं, ताकि वेंटिलेशन भी हो और मच्छर भी घर में न आएं। अगर मच्छरदानी नहीं है, तो मॉस्किटो रेपेलेंट क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें, खासकर अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं।

    नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाएं

    अगर आप मच्छरों को भगाने के लिए केमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसकी जगह आप कुछ नेचुरल तरीकों से भी मच्छरों को भगा सकते हैं। नीम का तेल या कपूर को एक कटोरी पानी में डालकर कमरे में रखें। इसकी खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं।

    इसके अलावा, लैवेंडर और यूकेलिप्टस ऑयल को डिफ्यूजर में डालें या शरीर पर लगाएं। इनकी खुशबू भी मच्छरों को दूर रखती हैं। तुलसी का पौधा घर के बाहर लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं। इसके अलावा, मच्छर लहसुन की गंध से भी दूर रहते हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पानी में उबालकर स्प्रे बनाएं और कोनों में छिड़कें।

    घर की सफाई और वेंटिलेशन बनाए रखें

    मच्छर अंधेरी और नम जगहों पर पनपते हैं। ये उनके रहने और प्रजनन के लिए एकदम परफेक्ट जगह होती है। इसलिए घर को साफ-सुथरा रखें और कूड़ेदान को ढककर रखें। साथ ही, कमरों में ताजी हवा आने दें और सुबह के समय पर्दे खोलकर धूप आने दें, ताकि कमरे की नमी कम हो। घर में नमी वाली जगहों, जैसे- बाथरूम और किचन को इस्तेमाल के बाद अच्छे से साफ करके सुखाएं।

    मच्छर भगाने वाली डिवाइस का इस्तेमाल

    आजकल बाजार में कई मॉस्किटो रेपेलेंट डिवाइस मिलते हैं, जैसे- मच्छर मारने वाली रैकेट, इलेक्ट्रिक मच्छर भगाने वाली मशीन।

    यह भी पढ़ें: मानसून से पहले ही बढ़ने लगे हैं चिकनगुनिया के मामले, खुद के बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान