विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पार्टी के बाद सोफे पर लग गए हैं खाने-पीने के जिद्दी दाग? इन 4 आसान ट्रिक्स से मिनटों में करें साफ

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:00 AM (IST)

दीवाली पार्टी के बाद सोफे पर लगे जिद्दी दागों को साफ करना अब आसान है। कुछ ट्रिक्स से मिनटों में इन दागों को हटाया जा सकता है।

सोफे पर लगे जिद्दी दाग होंगे साफ (AI Generated Image)

सोफे पर लगे जिद्दी दाग होंगे साफ (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार पूरे भारत में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दीवाली से कई दिन पहले से ही मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाता है।ऐसे में मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्राइड स्नैक्स दीवाली पार्टी के गो-टू स्नैक्स होते हैं। दीवाली पार्टी में मजा तो बहुत आता है, लेकिन इसके बाद की सफाई बहुत थकाने वाली होती है, खासकर सोफे पर लगे दाग साफ करना। 

खाने-पीने की चीजों के दाग से सोफा गंदा दिखने लगता है और इससे बदबू भी आने लगती है। इसलिए दीवाली के बाद सोफे की सफाई काफी जरूरी होती है। लेकिन ये इतना भी मुश्किल नहीं है, जितना आप सोच रहे हैं। आइए जानें सोफे पर लगे जिद्दी दागों को साफ करने के बिल्कुल आसान टिप्स। 

हल्दी और तेल के जिद्दी दागों के लिए

दीवाली पर बनने वाली डिशेज ज्यादातर तली हुई होती हैं और सब्जी आदि में हल्दी भी डलता है। ऐसे में अलग सोफे पर हल्दी या तेल का दाग लग गया है, तो उस पर तुरंत थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें, ताकि वो एक्स्ट्रा तेल को अब्जॉर्ब कर लें। इसके बाद एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच डिशवॉश जेल और एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और एक सपंज से दाग पर रगड़ें और फिर सूखे तौलिए से पोंछ लें।

चाय या कॉफी के दागों के लिए

अगर सोफे पर किसी गेस्ट से चाय या कॉफी गिर गई है, तो उसका निशान आपके सोफे के पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। इस दाग को मिटाने के लिए उस पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़के और उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें। इन दोनों के रिएक्शन से झाग उठेगा, उसे वैसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गीले कपड़े से उस जगह को साफ कर लें। 

कोल्ड ड्रिंक या जूस के चिपचिपे दाग

अगर पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक या मॉकटेल सोफे पर गिर गया है,तो इसे साफ करने के लिए एक कटोरी गुनगुने पानी में माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या शैम्पू की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह झाग बना लें। इस झाग को सोफे के दाग पर लगाएं और सूखे कपड़े से रगड़कर साफ करें। इसके बाद इसे इसे हवा में सूखने दें।

लिपस्टिक या आईलाइनर के दाग

दीवाली पार्टी के दौरान अगर सोफे पर गलती से मेकअप का दाग लग गया है, तो ये सिर्फ पानी से साफ नहीं होगा। इसे साफ करने के लिए एक कॉटन बॉल पर थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल या सैनिटाइजर लगाएं और दाग पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे तौलिए से पोंछ लें और फिर डिटर्जेंट के पानी से उस जगह को साफ कर दें। 

सोफे की बदबू भगाने के लिए 

पार्टी के बाद सोफे पर खाने-पीने की महक आ रही है, तो पूरे सोफे पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बेकिंग सोडा सोफे की बदबू और नमी को सोख लेगा। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर से बेकिंग सोडा को सोफे से साफ कर लें। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।