विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर से नई जैसी चमक उठेगी काली पड़ी एल्युमिनियम की कड़ाही, बस नोट कर लें साफ करने की ये आसान ट्रिक्स

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:54 PM (IST)

काली पड़ी एल्युमिनियम की कड़ाही को फिर से चमकाने के लिए कई आसान ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं।

एल्युमिनियम की कड़ाही साफ करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

एल्युमिनियम की कड़ाही साफ करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जहां तक तरफ किचन में रखे स्टील के बर्तन अच्छे से साफ करने पर चमक जाते हैं, तो वहीं एल्युमिनियम के बर्तन समय के साथ काले पड़ जाते हैं। उसपर जमा होती गंदगी को साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आइए कुछ टिप्स जानते हैं जिनकी मदद से कड़ाही को मिनटों में चमकाया जा सकता है। 

सिरका 

कड़ाही पर जमा हुई गंदगी की परत और उसका कालापन कम करने के लिए सिरके का इस्तेमाल करना असरदार हो सकता है। दरअसल सिरके में एसीडिक गुण होते हैं, जो चिकनाई से लेकर गंदगी तक को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए कड़ाही में पानी भरें और उसमें 1/2 कप सिरका मिला दें। इस पानी को गैस पर रखकर कम से कम 15-20 मिनट कट उबाल लेना है। थोड़ी देर बाद स्कॉच ब्राइट लेकर उसे अच्छे से रगड़कर साफ कर लें। 

नींबू और बेकिंग सोडा 

नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी आपकी एल्युमिनियम की कड़ाही को मिनटों में चमका सकता है। यह मिश्रण बनाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 नींबू का रस डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से रगड़ते हुई साफ कर लेना है। 

डिटर्जेंट और पानी  

एक तरीका डिटर्जेंट और पानी को उबालकर साफ करना है। कड़ाही में 2 चम्मच डिटर्जेंट के साथ 1 कप पानी डालें और आप चाहे तो उसमें 1/2 नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इस पानी को गैस पर रखकर 10 मिनट तक उबालने के बाद पानी ठंडा करें और स्क्रब से क्लीन कर लें। 

फाइन सैंड पेपर

अगर कड़ाही में पीछे की तरफ गंदगी ज्यादा जम गई है, तो इसे हटाने के लिए फाइन सैंड पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैंड पेपर लेकर उसे कड़ाही के पीछे हल्के हाथ के दबाव से रगड़ लें। इससे कड़ाही की मोटी और काली परत धीरे-धीरे हटने लगेगी। फिर डिशवॉश लिक्विड और स्क्रब से रगड़ लें। 

किस बात का रखें ध्यान? 

कई लोग कड़ाही की मोटी कालिख हटाने के लिए नुस्खा आजमाने के बाद चाकू का उपयोग करते हैं, उन्हें लगता है इससे कड़ाही साफ हो जाएगी। जबकि कड़ाही को साफ करने के लिए नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सतह खराब हो सकती है।