विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगा और नया नॉन-स्टिक पैन भी जल्दी हो जाएगा बेकार, अगर इस्तेमाल करते समय भूलकर भी कर दी ये गलतियां

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:30 PM (IST)

नॉन-स्टिक पैन को लंबे समय तक सही रखने के लिए कुछ गलतियों से बचना जरूरी है।

इन गलतियों की वजह से नॉन स्टिकी पैन की हट जाती है कोटिंग (Image Source: AI Generated)

इन गलतियों की वजह से नॉन स्टिकी पैन की हट जाती है कोटिंग (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन में कुकिंग को आसान बनाने के लिए हम बहुत से अलग-अलग तरह के बर्तनों और एप्लायन्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक बर्तन है नॉन स्टिकी पैन, जिसका उपयोग ही इसलिए होता है ताकि खाना चिपके नहीं। पर हम ऐसी कई गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से नॉन स्टिकी पैन से कोटिंग उतरने लगती है। 

गर्म पैन पर तुरंत ठंडा पानी डाल देना 

क्या आपकी भी आदत है गर्म बर्तनों को धोने के लिए उसपर तुरंत ठंडा पानी डाल देना। अगर हां, तो यह आदत नॉन स्टिकी पैन को खराब कर सकती है। दरअसल, अचानक से पैन के तापमान बदलने से उसकी सतह डैमेज हो जाती है। साइंस की भाषा में इसे थर्मल शॉक कहते हैं। 

खुरदुरे स्क्रब से रगड़ना 

कई लोगों की आदत होती है कि वो हर बर्तन को उसी खुरदुरे स्क्रब से साफ करते हैं। जबकि नॉन-स्टिकी पैन को इस तरह से रगड़ना कोटिंग को हटाने लगता है। इसकी वजह से पैन थोड़े ही समय में अपनी नॉन-स्टिकी वाली खूबी खो देता है। ऐसे पैन को हमेशा नरम स्पंज और हल्के डिशवॉशिंग लिक्विड से ही धोया जाना चाहिए। 

तेज आंच पर इस्तेमाल करना 

नॉन स्टिकी पैन पर कुछ पकाते समय तेज आंच रखना मतलब उसकी कोटिंग को खराब करना। इसका सही इस्तेमाल का तरीका है धीमी या मध्यम आंच पर कुकिंग करना। इसके अलावा, पैन को गैस पर गर्म करने के लिए भी ज्यादा देर तक नहीं रखना है। 

स्टील के बर्तनों का उपयोग 

अगर आप नॉन स्टिकी पैन पर खाना बनाते समय स्टील की चम्मच या कांटे का उपयोग करते हैं, तो जान लीजिए कि ऐसा करने से पैन की कोटिंग उतरने लगती है। इससे पैन पर जो छोटे-छोटे निशान पड़ते हैं, वह कोटिंग हटने का ही संकेत है। 

डिशवॉशर में धोना 

इस तरह के पैन को कभी भी डिशवॉशर में नहीं धोना चाहिए और सामान्य पानी से धोते समय कठोर डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल न करें। हमेशाअ कोशिश करें कि नरम स्पंज से हल्के हाथ से ही धोएं। 

पैन के साथ दूसरे बर्तन रखना 

किचन में नॉन स्टिकी पैन की एक अलग जगह होनी चाहिए, जहां दूसरे स्टील के बर्तन साथ में न रखे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि पैन के ऊपर बर्तन रखने से रगड़ खाकर उसकी कोटिंग उतर सकती है।