विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धूप में सुखाने के बाद भी रजाई-कंबल से नहीं जा रही बदबू? बिना धोए ये आसान तरीके दिलाएंगे छुटकारा

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:19 PM (IST)

सर्दियों में अलमारी से निकलने वाले रजाई-कंबल से आने वाली बदबू को बिना धोए दूर करने के कई आसान तरीके हैं। धू

रजाई और कंबल से बिना धोए बदबू दूर करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

रजाई और कंबल से बिना धोए बदबू दूर करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही उसकी तैयारी शुरू हो जाती हैं। अलमारी से कंबल और रजाई के साथ गर्म कपड़े भी निकलने लगते हैं। हमें लगता है कि इन्हें धूप दिखाने से ही इनकी बदबू दूर हो जाएगी, जबकि कपड़ों में तब भी सीलन और अजीब-सी गंध आती रहती है। 

ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आइए आपको कंबल और रजाई से बदबू दूर करने का समाधान बताते हैं। 

रजाई और कंबल से बिना धोए बदबू दूर करने के टिप्स 

ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से बिना धोए रजाई और कंबल को साफ किया जा सकता है, इसके लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें: 

रजाई-कंबल झाड़ लें 

सबसे पहले अलमारी से रजाई और कंबल निकालकर अच्छे से झाड़ लेना है। जब धूल निकल जाए तो इन्हें छत पर फैलाकर कम से कम 3-4 दिन तक धूप में सुखाएं। इससे कपड़ों से बदबू और सीलन की अजीब सी गंध निकल जाएगी। 

बेकिंग सोडा 

बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पहले रजाई-कंबल फैला लें और उसपर छलनी की मदद से 3-4 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद 20-30 मिनट तक सोडा ऐसे ही पड़ने देना है। इससे नमी और बदबू दोंनो ही दूर हो जाएगी। 

सफेद सिरका और पानी 

एक छोटी स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और पानी दोनों बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण का छिड़काव रजाई और कंबल पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में करें। इसके बाद कपड़ों को छत पर हवा में सूखने के लिए रख दें। आप पाएंगे कि कपड़ों से बदबू बिल्कुल दूर हो गई है। 

कपूर और एसेंशियल ऑयल 

कपूर की गोलियों को पीसकर पाउडर जैसा बना लें और इसे छोटी-छोटी सूती कपड़े की पोटली में भरकर रजाई और कंबल में 5-6 घंटे के लिए दबाकर रख दें। इसके बाद ऊपर से छोटी शीशी में एसेंशियल ऑयल भरकर हल्का स्प्रे करें। 

नींबू का रस 

एक आसान और असरदार तरीका है नींबू का रस। इसके लिए आधे गिलास गर्म पानी में एक पूरा नींबू निचोड़ दें। इसे अच्छे मिलाने के बाद स्प्रे बोतल में भर देना है। अब इस पानी से रजाई और कंबल पर हल्का-हल्का छिड़काव करें। बता दें कि नींबू के एंटी-बैक्टीरियल बदबू दूर करने के साथ ही कपड़ों में फंगस को भी हटाने में मदद करते हैं।