यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Resolution 2024: क्या आप भी अपने रेजोल्यूशन नहीं कर पाते हैं पूरे, तो हो सकती हैं ये 3 वजह
साल के शुरुआत में हम शौक-शौक में कई रेजोल्यूशन ले लेते हैं जिन्हें बाद में पूरा करना आपको नामुमकिन महसूस ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल खुद में सुधार लाने के लिए हम कुछ न कुछ रेजोल्यूशन लेते हैं।
- आप कई कारणों से इन संकल्पों को पूरा करने में असफल हो जाते हैं।
- इच्छाशक्ति में कमी और अवास्तिवक गोल्स की वजह से रेजोल्यूशन पूरे नहीं कर पाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Resolution 2024: हर साल के अंत में हम आने वाले नए साल के लिए कुछ रेजोल्यूशन लेते हैं, लेकिन इन्हें पूरा करना काफी मुश्किल हो जाता है। रेजोल्यूशन का साधारण अर्थ संकल्प होता है, जिन्हें हम अक्सर नए साल की शुरुआत के साथ लेते हैं। इनमें हम उन चीजों को शामिल करते हैं, जिनमें हम बदलाव लाना चाहते हैं। हम साल की शुरुआत में तो काफी जोश के साथ इन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते जाते हैं, वैसे-वैसे हमारी इच्छा शक्ति कमजोर होने लगती है। इस वजह से, हम साल के अंत तक भी उन रेजोल्यूशन्स को पूरा नहीं कर पाते और फिर इनके बारे में सोच-सोच कर पछताते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोंचा है कि इन्हें पूरा करना नामुमकिन क्यों लगता है। आइए जानते हैं, किन कारणों से आप अपने रेजोल्यूशन्स को पूरा नहीं कर पाते।
अवास्तविक गोल्स
रेजोल्यूशन पूरी न होने की सबसे बड़ी वजह है, नामुमकिन गोल्स सेट करना। कई बार हम ऐसे गोल्स सेट करते हैं, जो आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे गोल्स जैसे, वजन कम करना, रिलेशनशिप में आना आदि, जैसे गोल्स को पूरा करना काफी मुश्किल होता है और यह आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसे गोल्स की वजह से आपके रेजोल्यूशन पूरे नहीं हो पाते।
यह भी पढ़ें: नए साल में बनाना चाहते हैं मेंटल हेल्थ को बेहतर, तो ये न्यू इयर रेजोल्यूशन हो सकते हैं मददगार
मोटिवेशन की कमी
आप कई बार ऐसे गोल्स चुन लेते हैं, जिन्हें आप दिल से पूरा नहीं करना चाहते या आप धीरे-धीरे उन्हें उतना महत्वपूर्ण मानना छोड़ देते हैं। स्मोकिंग छोड़ना या जिम जाने जैसे रेजोल्यूशन, लोग बस शौक-शौक में ले लेते हैं, लेकिन वे इसे पूरा करने की इच्छा नहीं रखते हैं। इस कारण से उन्हें पूरा करने की इच्छाशक्ति कमजोर हो जाती है। यह रेजोल्यूशन पूरा न होने की काफी बड़ी वजह हो सकती है।
प्रोगरेस ट्रेक नहीं करते
कई बार हम अपने रेजोल्यूशन इसलिए पूरे नहीं कर पाते क्योंकि हम उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कितना आगे बढ़े, इस बारे में ध्यान नहीं देते। इस कारण से हम यह नहीं समझ पाते कि इस गोल को पूरा करने के लिए आपको और क्या करना चाहिए या क्या बदलाव करने चाहिए। इस कारण से कई बार आपके रेजोल्यूशन पूरे नहीं हो पाते।
यह भी पढ़ें: नए साल पर भूलकर भी न बनाएं इन्हें अपने रेजोल्यूशन का हिस्सा, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Picture Courtesy: Freepik
