विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सासे लड़या न कर…' इस पंजाबी लोकगीत में बहू दिलाती है सास को जवानी के दिन याद, लेडिज संगीत की जान है ये गाना

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

'सासे लड़या न कर' एक पंजाबी लोकगीत है, जो शादियों में संगीत की रस्म में खूब गाया जाता है।

पंजाबी शादियों में संगीत में गाया जाता है ये लोकगीत (AI Generated Image)

पंजाबी शादियों में संगीत में गाया जाता है ये लोकगीत (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी संस्कृति की बात करें, तो वहां के लोकगीतों का नाम लेना जरूरी है। ऐसा ही एक लोकगीत है सासे लड़या न कर, जिसे पंजाबी सिंगर नेहा भसीन ने अपने फोक टेल्स लाइव सीरिज में गाया था। ये लोकगीत सास-बहू के रिश्ते को बहुत ही मजेदार ढंग से बयां करता है। 

ये गाना पंजाबी शादियों या संगीत में महिलाएं जरूर गाती हैं, जिसमें बहू अपनी सास पर मजाकिया अंदाज में तंज कसती है। महिलाओं की संगीत महफिल में ये गीत जरूर रंग जमाता है। आइए जानें इस पंजाबी लोकगीत में क्या कहा गया है।  

बहू की सास से शिकायत

इस गीत की शुरुआत एक बहू की शिकायत से होती है, जिसमें वो अपनी सास से कहती है कि मुझसे इतना लड़ा मत करो और मुझे देखकर मुंह भी मत बनाया करो। बहू सास को याद दिलाती है कि तुम भी कभी जवान और सुंदर मुटियार हुआ करती थीं, पर लगता है तुम अपने दिन भूल गई हो। 

इसके बाद बड़े ही मजेदार ढंग में बहू सास को उसकी जवानी के दिनों की याद दिलाती है। वो कहती है कि जवानी के दिनों में तुम्हारी भी बड़ी चर्चाएं होती थीं, मुझे सब मालूम है। सास की चुटकी लेते हुए बहू कहती है कि अपने रूप से तुमने ससुर जी को अपने काबू में किया हुआ था, जबकि वो गांव के नंबरदार थे। बहू का ये अंदाज संगीत की महफिल को मजेदार बना देता है। 

सास की जलन

इस गीत में आगे सास की जलन को बयां किया जाता है। बहू कहती है कि मेरी लंबी गुंथी हुई चोटी देखकर तुम्हारे सीने पर सांप क्यों लोटने लगता है और मेरी निखरती जवानी देखकर तुम्हारा पारा बढ़ने लगता है। बहू सास से पूछती है कि तुम्हारे मन में मेरे लिए इतनी नाराजगी क्यों है? 

शादी-ब्याह में खूब गाया जाता है ये गीत

शादी या संगीत के मौके पर महिलाएं ये गीत खूब गाती हैं। इस गीत में सास-बहू के तीखे रिश्ते को भी बड़े ही मीठे अंजाज में बयां किया जाता है। सास-बहू के बीच की ये तनातनी माहौल को मस्ती से भर देती हैं और महिलाएं इस पर खूब डांस करती हैं। मस्ती-मजाक से भरा ये गाना लेडीज संगीत में जान भर देता है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।