Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘रिस्क न लेना ही सबसे बड़ा रिस्क है’... Mark Zuckerberg से जानिए स्टार्टअप से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 08:57 AM (IST)

    मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का नाम आप सभी ने सुना होगा। एक छोटे-से स्टार्टअप की तरह फेसबुक को स्टार्ट करने वाले मार्क जकरबर्ग आज दुनियाभर में मशहूर है। स्टार्टअप जर्नी को सफल बनाने के लिए आपको उनकी कही कुछ बातों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इनसे न केवल आपको ये पता चलेगा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए क्या जरूरी होता है बल्कि आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।

    Hero Image
    Mark Zuckerberg से सीखें उद्यमिता के लिए जरूरी सीख (Picture Courtesy: Instagram/ @zuck

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mark Zuckeberg Lessons: उद्यमिता का सफर आसान नहीं होता। शुरुआती दौर में, असफलता का डर हमेशा बना रहता है। लेकिन यही डर हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckeberg) ने भी इसी रास्ते से गुजरे हैं। उन्होंने कई बार असफलता का स्वाद चखा है, लेकिन हार नहीं मानी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दर्द को कम आंकना ही इंसान की ताकत है...

    दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्तियों में शामिल, मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckeberg) आंत्रप्रेन्योरशिप के बताते हैं कि किसी भी आंत्रप्रेन्योरशिप की यात्रा में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खासकर शुरुआती दौर में, जब आप अपने स्टार्ट-अप को शुरू करते हैं। उस दौरान कई बार ऐसा महसूस होता कि ये सबकुछ किसी भी समय खत्म हो सकता है। शायद आप रास्ते में आने वाली बड़ी-बड़ी परेशानियों के लिए तैयार भी नहीं होते हैं और आपके मन में ख्याल आता रहता है कि अगर ये सब पहले पता होता तो, आंत्रप्रेन्योरशिप का सफर कभी शुरू नहीं करते। लेकिन मार्क जकरबर्ग इसे ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं कि मानव दर्द या तकलीफ को हमेशा कम करके आंकता है, जिससे उसे बेहतर काम करने और परेशानियों का सामने करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: भारत के अनमोल रतन और उद्यमिता के संत, पढ़ें कैसा था पद्मविभूषण रतन टाटा का जीवन

    मुश्किल फैसले लेना है जरूरी

    इन परेशानियों से बार-बार सबक लेकर ही आप सीखते हैं कि उद्यमिता की यात्रा में क्या जरूरी है और क्या नहीं। वो ये भी मानते हैं कि उद्यमिता के लिए ये जरूरी है और यहीं इसकी खूबसूरती भी है। इस सफर में आपको कई बार मुश्किल फैसले भी लेने पड़ते हैं, जो शायद आम जिंदगी में आपको लेने का मौका न मिले। और आप इन्हीं कठिन फैसलों से जिंदगी से जुड़ी जरूरी बातें भी सीखते हैं।

    स्टार्टअप के लिए लचीलापन जरूरी है

    इसी बारे में बात करते हुए जकरबर्ग बताते हैं कि उन्होंने अपने उद्यमिता के सफर में काफी असफलताएं देखी हैं, लेकिन उन्होंने उनसे हार नहीं मानी। कुछ नया करने और करते जाने की चाह उन्हें आगे लेकर गई और सफल बनाया। फेसबुक कंपनी की शुरुआत भी उन्होंने कुछ ऐसे ही की थी। वो कहते हैं कि किसी भी स्टार्टअप को चलाने के लिए लचीलापन होना बहुत जरूरी है।

    मार्क जकरबर्ग के मुताबिक, किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में डीटेल्स लेनी जरूरी है। ऐसा वो कई इंटरव्यूज में बता भी चुके हैं कि आप जिस भी काम को शुरू करने जा रहे हैं, कोशिश करें कि उसके बारे में जितना जान सकते हैं, जान लें। डिटेल्स में ही सफलता का राज छिपा होता है। जिस प्रोजेक्ट की डिटेल्स आपको पता होती हैं, उन्हें आप ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाते हैं।

    चीजों को बेहतर बनाते रहना चाहिए

    हालांकि, ऐसा मुमकिन नहीं है कि आपको हर चीज के बारे में जानकारी हो, लेकिन हां, जिन चीजों में आपकी रुचि है, उनके बारे में जरूर पता होना चाहिए। साथ ही, गलतियां करने से नहीं डरना चाहिए। जब आप नई गलतियां करते हैं, तब आप नई बातें भी सीखते हैं कि आगे किन चीजों को नहीं दोहराना है। कई लोग जोखिम लेने से डरते हैं, लेकिन जोखिम न लेना ही सबसे बड़ा जोखिम होता है। इसके अलावा, मार्क जकरबर्ग का यह भी मानना है कि बिजनेस में सबसे पहले वो करना चाहिए, जो आसान है या जिसमें आप अच्छे हैं। तभी आप तेजी से प्रगति कर सकते हैं। साथ ही, चीजों को और बेहतर बनाने की ललक कभी खत्म नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ लंबे समय तक काम करना ही Workaholism नहीं, इन लक्षणों से भी कर सकते हैं इसकी पहचान