विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ लौंडा नाच नहीं, 'पंवरिया' भी है बिहार का असली डांस; महिलाओं के रूप में पुरूष जमकर करते हैं ये लोक नृत्य

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:25 PM (IST)

बिहार के लोक नृत्यों में पंवरिया भी शामिल है, जिसमें पुरुष महिलाओं की तरह तैयार होकर जमकर डांस करते हैं।

बिहार का मशहूर लोक नृत्य पंवरिया (AI Generated Image)

बिहार का मशहूर लोक नृत्य पंवरिया (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार का डांस सुनते ही, दिमाग में सबसे पहले लौंडा नाच या ऑर्केस्ट्रा की तस्वीर आती है, लेकिन यहां के लोक नृत्य में और भी कई डांस शामिल हैं। ऐसा ही एक लोक नृत्य है पंवरिया, जो बिहार की लोक संस्कृति का सदियों से हिस्सा रहा है। 

ये लोक नृत्य बिहार के भोजपुरी क्षेत्र में ज्यादा मशहूर है, जिसे बच्चे के जन्म पर किया जाता है। ये लोक नृत्य बाकी डांस से काफी अलग और खास है, जिसे देखकर आपके पैर भी झूम उठेंगे। आइए जानें पंवरिया लोक नृत्य का इतिहास और इसकी खासियत।

पंवरिया लोक नृत्य का इतिहास

सदियों से बिहार के गांवों में बच्चे के जन्म पर पंवरिया लोक नृत्य होता आया है। इसलिए इस नृत्य में गांव की संस्कृति की झलक साफ नजर आती है। इस नृत्य का इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। ये किसी राजा-महाराज के दरबार से शुरू नहीं हुआ था। ये गांव की गलियों और आंगन में शुरू हुआ और बिहार की संस्कृति का हिस्सा बन गया। 

जब भी गांव में कोई उत्सव या खुशी का मौका होता, तो नृत्य किया जाता था, खासकर बच्चे के जन्म के अवसर पर। उस समय में महिलाएं सभी के सामने नृत्य नहीं किया करती थीं। इसलिए पुरुष की महिलाओं का भेष बनाकर नृत्य करते थे और पीढ़ी-दर-पीढ़ी ये परंपरा आगे बढ़ती गई और पंवरिया लोक नृत्य का रूप लिया।  

पंवरिया नृत्य क्यों किया जाता है? 

पंवरिया नृत्य आमतौर पर शुभ अवसरों, खासकर बच्चे के जन्म पर खुशी जाहिर करने के लिए किया जाता है। जब भी किसी घर में बच्चे का जन्म होता, तो पूरा गांव खुशी मनाता है। बच्चे को आशीर्वाद देने आस-पास के लोक घर आते हैं और साथ मिलकर खूब गाना-बजाना होता है। इसी मौके पर पंवरिया नृत्य किया जाता है। 

बच्चे के जन्म की बधाई देने के लिए नर्तक घर के आंगन में पहुंचते हैं और पूरे उल्लास के साथ डांस किया जाता है। इस लोक नृत्य में आज भी पुरुष ही महिलाओं की तरह तैयार होकर नृत्य करते हैं। 

पंवरिया लोक नृत्य की खासियत

इस नृत्य की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें पुरुष महिलाओं की तरह तैयार होते हैं और नृत्य करते हैं। साड़ी और गहने पहनकर मर्दानी नर्तक पूरे जोश के साथ बच्चे के जन्म की खुशी को नृत्य के जरिए पेश करते हैं।

इस नृत्य  को पारंपरिक रूप से ढोलक और झाल की थाप पर किया जाता है। एक खासियत है कि इस नृत्य के कोई नियम नहीं है। इसे पूरे खुले भाव के साथ किया जाता है और खुशियां मनाई जाती है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।