विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों तक नहीं है भोजपुरी म्यूजिक, सात समंदर पार इन देशों में भी है इसका भौकाल

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:04 PM (IST)

भोजपुरी गानों का डंका सिर्फ बिहार और पूर्वांचल तक सीमित नहीं है। कुछ दूसरे देशों में भी भोजपुरी गाने गाए जाते हैं और ये भाषा बोली जाती है।

इन देशों में भी बजता है भोजपुरी का डंका (AI Generated Image)

इन देशों में भी बजता है भोजपुरी का डंका (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी म्यूजिक का नाम सुनते ही बिहार के पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने दिमाग में आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ और देशों में भी भोजपुरी म्यूजिक का डंका बजता है?

जी हां, भारत के बिहार और पूर्वांचल से निकलकर भोजपुरी विदेशों में भी अपनी जगह बना चुका है। आइए जानें किन-किन देशों में भोजपुरी म्यूजिक सुनने को मिलता है। 

त्रिनिदाद और टोबैगो 

कैरेबियाई देशों में त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी म्यूजिक ने एक नया रूप लिया और चटनी म्यूजिक कहलाया। 19वीं शताब्दी में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश से मजदूर कैरेबियाई देशों में गन्ने के खेतों में काम करने भेजे गए थे। इन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था।

ये अपने साथ भोजपुरी भाषा और संस्कृति भी साथ लेकर गए। जो मजदूर इन्हीं देशों में हमेशा के लिए बस गए, उनके साथ इस भाषा ने भी वहां अपनी जगह बना ली। भोजपुरी बोल पर बीट्स का तड़का देकर चटनी म्यूजिक बना, जो बाद में भारत में भी काफी हिट हुआ। 

मॉरीशस 

मॉरीशस की एक बड़ी आबादी भोजपुरी बोलती है। 19वीं सदी में यहां भी गिरमिटिया मजदूर पहुंचे, जो अपने साथ भोजपुरी भाषा को लेकर गए। आज वहां एक बड़ी आबादी भोजपुरी बोलती है और समझती है। यहां का पारंपरिक गवनई लोकगीत भी भोजपुरी में गाया जाता है, जो शादी-ब्याह जैसे शुभ अवसरों पर गाया जाता है। 

फिजी

1830 के बाद जब यूरोपीय देशों में गुलामी प्रथा खत्म हुई, तब उसकी जगह गिरमिटिया मजदूरी ने ले ली। एग्रीमेंट पर गिरमिटिया मजदूरों को गन्ने के खेतों में काम करने के लिए भेजा गया। ये मजदूर ज्यादातर भोजपुरी बोलने वाले क्षेत्र से थे। इस तरह फिजी में भी भोजपुरी पहुंची और आज वहां के लोकगीतों और संस्कृति में भोजपुरी की छाप देखने को मिलती है। 

नेपाल

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और बिहार के बॉर्डर से सटा हुआ है। नेपाल के कई क्षेत्रों में भोजपुरी और मैथिली भाषा बोली जाती है। यहां के कई लोकगीतों में भी भोजपुरी सुनने को मिलती है। बिहार के पास के नेपाली क्षेत्र की संस्कृति भी बिहार से काफी मिलती जुलती है। इसलिए वहां भोजपुरी भी बोली जाती है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।