Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों-करोड़ों में है इन Pet Animals की कीमत, कई का नाम तो 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी दर्ज

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 09:54 AM (IST)

    दुनियाभर में जानवरों के प्रति लोगों का प्‍यार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है क‍ि लोगों में अपने घरों में जानवर पालने का ट्रेंड काफी बढ़ता जा रहा है। लोग अलग-अलग प्रजाति के विभिन्न जानवरों को अपने साथ रखने लगे हैं। इन्हें पालना केवल एक शौक नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है क्योंकि इनमें से कई जानवरों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

    Hero Image
    ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पालतू जानवर। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज के समय में आप हर घर में पेट एनिमल्‍स को देख सकते हैं। इनकी वैल्‍यू इंसानों से भी ज्‍यादा हो गई है। ये बात क‍िसी से छिपी नहीं है क‍ि पेट एनिमल्‍स अपने मालिक के प्रति क‍ितने वफादार होते हैं। इनके साथ समय बिताकर लोगों को शांति मि‍लती है। अगर इनके कीमतों की बात करें तो इन्‍हें खरीदना हर क‍िसी के बस की बात नहीं होती। वहीं कुछ लोगों के लिए पेट एनिमल्‍स को रखना फैशन स्टेटमेंट बन गया है। दुनियाभर में ऐसे कई पेट एनिमल्‍स हैं जो अपने महंगे मूल्य के कारण चर्चा में रहते हैं। उनका नाम भी ग‍िनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे पेट एनिमल्‍स के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिब्बती मास्टिफ

    पेट एनिमल्‍स की बात हो तो सबसे पहले कुत्ते का ही नाम आता है। यही वजह है कि विश्व के सबसे महंगे पालतू जानवरों की लिस्ट में तिब्बती मास्टिफ नाम का एक कुत्ता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा डॉग माना जाता है। यह बड़े कुत्ते अपनी सुरक्षात्मक प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। वहीं इसका शाही लुक इसे खास बनाता है। इसका लुक एकदम शेर की तरह होता है। यह विभिन्न रंगों में जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में पाया जाता है। इनकी खासियत ये है क‍ि ये बाघों और उनके समूह से लड़ने की क्षमता रखते हैं। चीन में इसकी कीमत करोड़ों में पहुंच चुकी है। ये करीब 1 मिलियन डॉलर से अधिक यानी लगभग 81,722,491 रुपए में बेचे जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: World’s Expensive Pets: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पालतू जानवर, हजारों-लाखों नहीं, करोड़ों में है इनकी कीमत

    800 करोड़ की ब‍िल्‍ली

    दुनिया में ब‍िल्‍ल‍ियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। बहुत से लोगों को ब‍िल्‍ल‍ियों को पालने का शौक होता है। ऐसे में वो महंगी से महंगी ब‍िल्‍ली खरीद कर घर ले आते हैं और उनकी अच्‍छे से केयर करते हैं। लेक‍िन एक ऐसी भी ब‍िल्‍ली जो 800 करोड़ की मालक‍िन है। ये ब‍िल्‍ली फेमस अमेरिकन सिंगर टेलर स्‍व‍िफ्ट के पास है जो जो स्कॉटिश फोल्ड नस्ल की है। आपको बता दें क‍ि इस बिल्‍ली का nala_cat नाम से इंस्‍टाग्राम अकाउंट भी है। जिसे 44 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। ऑल अबाउट कैट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब‍िल्‍ली का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी दर्ज है।

    सावन्ना बिल्ली

    सावन्ना बिल्ली एक घरेलू और अफ्रीकन बिल्ली है। इसका खास व्यवहार और लंबा, दुबला शरीर इसे अलग बनाता है। इसके कान लंबे होते हैं। साथ ही ये काफी एक्टिव भी होती हैं। इस ब‍िल्‍ली की कीमत 41 लाख तक में है। जो इसे सबसे महंगी पालतू बिल्लियों में शामिल करती है।

    मकाउ तोता

    मकाउ (Macaws) बड़े तोते होते हैं, जो अपने चमकीले और लंबे पंखों क लिए जाने जाते हैं। ये काफी बुद्धिमान भी होते हैं। इनके बात करने का ढंग काफी अलग होता है। वो नकल करने की क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, अगर इन पर पर्याप्त ध्यान न दिया जाए, तो वह विनाशकारी भी साबित हो सकते हैं। खास किस्म के इन पक्षियों उनका जीवनकाल भी लंबा होता है। वह 60 साल तक का जीवन जी सकते हैं। विशेष रूप से हाइएसिंथ मकाउ तोते को सबसे महंगा तोता माना जाता है। इनकी कीमत 10 लाख तक होती है।

    अरबी घोड़ा

    अरबी घोड़ा घोड़ों के समूिह का सबसे पुराना और शाही नस्ल माना जाता है, जो कि अरब प्रायद्वीप में पाया जाता है। एक अलग तरह के आकार का सिर और तराशी हुई गर्दन के साथ इसकी पूंछ काफी ऊंची होती है। जो उसे दुसरें घोड़ो से खास बनाती है। इसकी कीमत 75 लाख के आसपास होती है।

    यह भी पढ़ें: Richest Pets in the World: ये हैं दुनिया के 8 सबसे अमीर पालतू जानवर, लिस्ट में टेलर स्विफ्ट की बिल्ली भी शामिल