Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World’s Expensive Pets: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पालतू जानवर, हजारों-लाखों नहीं, करोड़ों में है इनकी कीमत

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 06:04 PM (IST)

    दुनियाभर में जानवरों के प्रति लोगों के बढ़ते प्यार की वजह से जानवर पालने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग अलग-अलग प्रजाति के विभिन्न जानवरों को अपने साथ रखने लगे हैं। अगर आप भी एनिमल लवर हैं तो आज जानेंगे दुनिया के सबसे महंगे पेट जानवरों के बारे में-

    Hero Image
    ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पालतू जानवर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World’s Expensive Pets: दुनियाभर में लोगों के बीच इन दिनों पालतू जानवर रखने का चलन बढ़ गया है। लोगों का यह शौक इस कदर बढ़ चुका है कि वह लगभर हर तरह के जानवरों को अपना पेट बना रहे हैं। आजकल पालतू जानवर रखना शौक से बढ़कर अब एक स्टेटस सिंबल बन चुका है। ऐसे में अब एनिमल लवर्स इन दिनों महंगे से महंगे जानवरों को अपने घर में बतौर पेट रखने लगे हैं। अगर आप भी एनिमल लवर हैं, तो आज हम आपको बताएंगे दुनिया के लिए सबसे महंगे पालतू जानवरों के बारे में, जो न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि, उनमें अनूठी विशेषताएं भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफेद शेर के बच्‍चे

    यह शेर की बेहद दुलर्भ प्रजाति है। यही वजह है कि सफेद शेर के बच्‍चे दुनिया के सबसे महंगे पालतू जानवरों में से एक हैं। अपने अनोखे रंग की वजह से यह काफी डिमांड में रहते हैं। इनकी कीमत करीब $ 140,000 यानी 1,04,26,164 रुपए है। इन जानवरों को धन और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। सफेद शेर के बच्‍चों को न सिर्फ उचित देखभाल, ध्यान और विशेष आहार की जरूरत होती है, बल्कि इन्हें रहने के लिए एक बड़े क्षेत्र की भी आवश्यकता होती है।

    तिब्बती मैस्टिफ

    कुत्ते दुनियाभर में पालतू जानवर के रूप में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि विश्व के सबसे महंगे पालतू जानवरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर तिब्बती मैस्टिफ नामक एक कुत्ता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा डॉग माना जाता है। यह बड़े कुत्ते अपनी सुरक्षात्मक प्रवृति के लिए जाने जाते हैं। अमीरों के बीच इनकी लोकप्रियता की वजह से यह करीब 1 मिलियन डॉलर से अधिक यानी लगभग 81,722,491 रुपए में बेचे जाते हैं।

    चिंपैंजी

    चिंपैंजी अत्यधिक बुद्धिमान और मिलनसार जानवर हैं, लेकिन एक पालतू जानवर के रूप में इन्हें रखना कई जगहों पर अवैध है। वहीं, अगर बात करें इनकी कीमत की तो एक चिंपैंजी की कीमत करीब 60,000 डॉलर यानी 4,899,663 रुपए के आसपास हो सकती है। इन्हें रहने के लिए एक बड़े क्षेत्र, विशेष देखभाल और आहार की जरूरत होती है। साथ ही वह कई बार खतरनाक भी साबित हो सकते हैं, खासकर तब जब उन्हें ठीक से पाला और प्रशिक्षित नहीं किया जाता है।

    मैकौ

    मैकौ (Macaws) बड़े तोते होते हैं, जो अपने चमकीले पंखों और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी बात करने और नकल करने की क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, अगर इन पर पर्याप्त ध्यान न दिया जाए, तो वह विनाशकारी भी साबित हो सकते हैं। खास किस्म के इन पक्षियों उनका जीवनकाल भी लंबा होता है। वह 60 साल तक का जीवन जी सकते हैं।

    डी ब्राज्जा का बंदर

    बंदर की यह प्रजाति अत्यधिक बुद्धिमान होती है, जिसकी वजह से विदेशी पालतू जानवरों के रूप में इनकी भारी मांग है। यह अपनी विशेष तरह की दाढ़ी के लिए जाने जाते हैं। इस बंदर का नाम एक फ्रांसीसी यात्री के नाम पर रखा गया है। इन्हें पालतू जानवर के रूप में रखना उपयुक्त नहीं है, क्योंकि यह जंगली जानवर है और इसी वजह से कई जगहों पर इन्हें पालतू जानवर के रूप में रखना अवैध भी है। इसकी कीमत करीब 10,000 डॉलर यानी 7,44,726 रुपये है।

    Picture Courtesy: Freepik