Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह की पढ़ाई से घोड़े जैसा तेज दौड़ेगा द‍िमाग, बढ़ेगा फोकस और Exams में भी आएंगे अच्‍छे मार्क्‍स

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 01:11 PM (IST)

    Morning Study Benefits पढ़ाई के लिए सुबह का समय सबसे अनुकूल माना जाता है। यह समय न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि फोकस और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। अगर बच्‍चे अपनी पढ़ाई में सुधार चाहते हैं परीक्षा में अच्‍छे अंक लाना चाहते हैं तो सुबह उठकर पढ़ाई करने की आदत डाल लें।

    Hero Image
    Morning Study Tips: एग्‍जाम में अच्‍छे अंक लाने के ल‍िए सुबह उठकर करनी होगी पढ़ाई। (Image Credit- instagram)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Morning Study Boost: आपने अक्‍सर देखा होगा माता-प‍िता अपने बच्‍चों को पढ़ने के ल‍िए सुबह के चार बजे उठाते हैं। दरअसल सुबह के समय पढ़ाई करने से सब बहुत जल्‍दी याद हो जाता है। लेक‍िन आजकल के स्‍टूडेंट्स देर रात तक जगते हैं तो सुबह उठने में उन्‍हें कई तरह की समस्‍या होने लगती है। उन्‍हें आलस आता है। लेक‍िन सुबह की पढ़ाई (Morning Study Benefits) के अपने ही फायदे हैं। इससे बच्‍चों में एकाग्रता बढ़ती है। इससे बादाम खाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। क्‍योंकि सुबह कोई भी चीज याद करने से वो हमेशा के ल‍िए द‍िमाग में बैठ जाती है। इससे याददाश्‍त भी मजबूत होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लोग एकाग्रता बढ़ाने और याददाश्‍त मजबूत करने के लि‍ए बादाम खाते हैं। हालांक‍ि इससे भी उन्‍हें कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। क्‍योंक‍ि बादाम उनके शरीर को स‍िर्फ पोषण देता है। लेक‍िन अगर आप सुबह जल्‍दी उठकर पढ़ाई करते हैं और बादाम भी खाते हैं तो बेहतर पर‍िणाम देखने को मिलेंगे।

    सुबह की पढ़ाई क्‍यों जरूरी?

    दरअसल सुबह का समय शांति और ऊर्जा से भरपूर होता है। इस समय का वातावरण भी पढ़ाई के लिए एकदम सही होता है। सुबह पढ़ाई करने से बच्‍चे एकाग्रता के साथ ज्यादा समय तक पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय दिमाग पूरी तरह से शांत और फ्रेश होता है। इस वजह से अगर बच्‍चे सुबह के समय पढ़ाई करते हैं तो उनका द‍िमाग तेजी से काम करता है। पढ़ी हुईं चीजें भी तुरंत याद हो जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Study Tips: सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने में आती है नींद, इन 6 तरीकों से पाएं आलस से छुटकारा 

    सुबह उठकर पढ़ाई करने के फायदे

    • सुबह बच्‍चे जो भी पढ़ते हैं उसमें पूरा ध्यान और मन लगाते हैं। इससे पढ़ाई की प्रोडक्टिविटी बढ़ती रहती है।
    • सुबह का समय पढ़ाई के अनुकूल होता है। इस समय घर का वातावरण एकदम शांत होता है। इससे पढ़ाई पर भी अच्छे से ध्यान लगाया जा सकता है।
    • सुबह की पढ़ाई से दि‍माग में ताजगी बनी रहती है। सुबह पढ़ाई करने से याददाश्त बेहतर होता है। इसके अलावा एग्‍जाम में भी अच्‍छे मार्क्‍स आते हैं। सोकर उठने के बाद दि‍माग अधिक सतर्क रहता है और नई जानकारी को ज्‍याद कैप्‍चर कर पाता है।
    • जो बच्‍चे सुबह उठकर पढ़ाई करते हैं उन्‍हें बाकी कामों के ल‍िए भी समय मि‍ल जाता है। इस दौरान बच्‍चे क्र‍िएटिव‍िटी में ज्‍यादा समय दे पाते हैं। इससे उनका दिमाग तेजी से व‍िकसित होता है।
    • एग्‍जाम के समय सुबह उठकर पढ़ाई करने से र‍िवीजन बेहतर तरीके से हो पाता है। साथ ही बच्‍चों में किसी भी सिचुएशन को हैंडल करने की क्षमता विकस‍ित होती है।
    • रोजाना सुबह उठने से बच्‍चों को कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। इससे उनके मन में क‍िसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं होता।

    सुबह पढ़ाई करना एक एक्टिव प्रक्रिया है, जिसमें आप अपने दिमाग को नई जानकारी देने और उसे समझने का काम करते हैं। वहीं, बादाम केवल पोषण प्रदान करता है। हालांकि, अगर आप सिर्फ बादाम खाकर यह सोचते हैं कि आपका फोकस बढ़ेगा तो यह पूरी तरह से सही नहीं है। द‍िमाग को तेज और ध्यान केंद्रित करने के लिए अभ्यास और पढ़ाई जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: Getting-Up Early Morning : रोज सुबह उठेंगे जल्दी, तो दिमाग से लेकर पूरे शरीर को होंगे ढेरों फायदे