Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3000 सालों से चीन में मनाया जा रहा है Mooncake Festival, प्रकृति और चंद्रमा से है गहरा नाता

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 11:49 AM (IST)

    मूनकेक पर्व (Mooncake Festival in China) चीनी संस्कृति और इतिहास को जानने के लिए बेहतरीन उदाहरण है। ये त्योहार प्रकृति से जुड़ा है जो सितंबर के महीने में फसल की कटाई को मनाने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार को परिवार के साथ इकट्ठा होकर मनाया जाता है क्योंकि ये पर्व पारिवारिक मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है। आइए जानें मूनकेक पर्व के बारे में।

    Hero Image
    सितंबर में मनाया जाता है Mooncake Festival (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चीन का मूनकेक पर्व (Mooncake Festival of China), जिसे जूंचियो भी कहा जाता है, एक ऐसा त्योहार है जो सदियों से चंद्रमा की पूजा और परिवार के साथ समय बिताने का प्रतीक रहा है। यह त्योहार चंद्र कैलेंडर के आठवें महीने के पंद्रहवें दिन मनाया जाता है, जब चंद्रमा अपनी पूर्णता पर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक प्राचीन परंपरा

    इस त्योहार की जड़ें इतिहास में बहुत गहरी हैं। माना जाता है कि यह परंपरा शैंग राजवंश के समय से चली आ रही है, जो 1600-1046 ईसा पूर्व के बीच शासन करता था। उस समय इसे फसल काटने के उत्सव के रूप में मनाया जाता था, जो कृषि प्रधान समाज के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसे यूं समझें कि इस साल ये 17 सितंबर को फसल की कटाई के उपलक्ष में इस त्योहार को मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय चित्रकला का अनूठा नमूना है कालीघाट चित्रकला, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    चंद्रमा का महत्व

    चीन में चंद्रमा को हमेशा ही देवीय शक्ति माना गया है। लोग मानते हैं कि चंद्रमा और पानी मानव के कायाकल्प से जुड़े हैं। चंद्रमा की पूजा करने से शरीर सदा युवा बना रहता है, ऐसा माना जाता था। चंद्रमा और सूर्य को जोड़ा माना जाता था, और सितारे उनकी संतान।

    मूनकेक- स्वाद और संस्कृति का संगम

    मूनकेक इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गोल आकार का केक चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें अंदर मीठी चीजें, अंडे का यॉक, मीट और गुलाब के बीजों से बने पेस्ट भरकर बनाया जाता है। मूनकेक न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह परिवार और दोस्तों के बीच एकता और साझा करने का प्रतीक भी है।

    लालटेन और कामनाएं

    इस त्योहार पर लोग लालटेन लेकर रोशनी करते हैं। यह रोशनी सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना का प्रतीक है। लोग एक साथ इकट्ठा होकर चंद्रमा की ओर देखते हैं और अपनी मनोकामनाएं करते हैं।

    आज का मूनकेक पर्व

    आज भी, चीन सहित कई एशियाई देशों में मूनकेक पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल पारंपरिक मूल्यों को जीवित रखता है, बल्कि परिवार और समुदाय के बीच बंधन को मजबूत भी करता है।

    मूनकेक पर्व से जुड़ी जरूरी बातें

    • मूनकेक के स्वाद- मूनकेक अलग-अलग स्वादों में उपलब्ध होते हैं, जैसे कि लाल बीन्स, लोटस सीड पेस्ट, और चॉकलेट।
    • लालटेन- अलग-अलग आकारों और रंगों की लालटेनें इस त्योहार का एक अहम हिस्सा हैं।
    • पौराणिक कथाएं- मूनकेक पर्व से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं हैं, जो इस त्योहार को और अधिक रोचक बनाती हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं ब्लू मून, सुपर मून, हार्वेस्ट मून और ब्लड मून में अंतर