Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Healthy Habits: आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाएंगी सुबह की ये 7 आदतें, आज से ही बना लें अपने रूटीन का हिस्सा

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:41 AM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के अलावा अच्छी आदतें (Healthy Habits) भी जरूरी होती है। हमारी आदतें या तो हमें बीमारी बनाती हैं या फिर हेल्दी। अगर आप भी जीवनभर हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए कुछ अच्छी आदतों को रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं हेल्दी लाइफ के लिए कुछ जरूरी बातें।

    Hero Image
    सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये अच्छी आदतें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह के वक्त निकलते सूरज को देखना किसे पसंद नहीं। ये मन को बड़ा सुकून देता है। इस दौरान थोड़ी देर के लिए हमारे सारे स्ट्रेस दूर हो जाते हैं और नई एनर्जी का संचार होता है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गों से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक, सभी हमें सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। सुबह जल्दी उठने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग भी जानते होंगे। यह अच्छी आदत है, जो आपको दिनभर और आगे जीवनभर हेल्दी बनाने में मदद करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ सुबह जल्दी उठना ही नहीं, इसके अलावा भी कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर आपको जीवनभर लाभ मिलता है। आइए जानते हैं हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी ऐसी ही 7 अच्छी आदतों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- जिंदगी भर पछताने पर मजबूर कर सकती हैं इन चीजों में हड़बड़ी

    सुबह जल्दी जागें

    सुबह के समय 4 से 5 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त का समय माना जाता है। इस दौरान जगने पर न सिर्फ आप उगते सूरज का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं, बल्कि इससे आपको भरपूर एनर्जी भी मिलती है। इतना ही नहीं, सुबह जल्दी उठने पर आपको भरपूर समय मिलता है, जिससे आप अपने बारे में सोचने का काफी समय मिलता है।

    मेडीटेशन और गोल

    रोज सुबह उठकर सबसे पहले एकदम शांत होकर बैठ जाएं और मेडीटेशन (ध्यान) करें। कुछ देर ध्यान करने के बाद एक डायरी में उन सब चीजों को लिखे जिसके लिए आप भगवान के शुक्रगुजार हैं। इसके बाद आप अगली पेज में खुद के लिए एक गोल बनाएं और हर सुबह आगे क्या करना है, इसकी प्लानिंग करें। इससे आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी, साथ ही ये एक टॉनिक की तरह आपको डेली एनर्जी देता रहेगा।

    मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज

    मेडीटेशन के बाद मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज करना शरीर को न्यूट्रिशन देने जैसा ही है। ऐसा करने से शरीर से निकलने वाले टॉक्सिक बाहर निकलते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

    सही ब्रेकफास्ट

    सुबह का ब्रेकफास्ट एकदम संतुलित और हेल्दी होना चाहिए, जिससे आपको दिनभर एनर्जी मिलते रहे।

    हाईड्रेशन का रखे ख्याल

    शरीर को हाइड्रेट न रखना, कई समस्याओं की वजह बन सकता है। इसलिए रोजाना सात से आठ गिलास पानी जरूर पिएं। सुबह के वक्त एक गिलास गुनगुना पानी नींबू के साथ पीने से आपको हाइड्रेट रहने में मदद मिलेगी।

    डिजिटल ब्रेक है जरूरी

    आंखों और दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए लैपटॉप या मोबाईल से दूरी बनाना जरूरी है। लगातार लैपटॉप या मोबाईल पर काम करना आपके लिए घातक हो सकता है, इसलिए रोजाना हर एक घंटे में ब्रेक जरूर लें।

    न्यूज पेपर या बुक जरूर पढ़ें

    डेली रूटीन में न्यूज पेपर या कोई भी एक अच्छी बुक के पढ़ने की आदत अच्छी होती है।

    यह भी पढ़ें- जीवन में लाना चाहते हैं सकारात्मक बदलाव, तो आज ही अपना लें ये आदतें

    Picture Courtesy: Freepik