विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब उड़ाते हैं मजाक, फिर भी हर घर पहुंचती है सोन पापड़ी! क्यों दीवाली पर मीम बनकर रह जाती है ये स्वादिष्ट मिठाई

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:00 PM (IST)

दीवाली पर सोन पापड़ी सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली मिठाई होती है, लेकिन लोग इसका मजाक भी खूब उड़ाते हैं।

सोन पापड़ी का क्यों उड़ाते हैं लोग मजाक? (AI Generated Image)

सोन पापड़ी का क्यों उड़ाते हैं लोग मजाक? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार रोशनी के साथ-साथ मिठाइयों का भी पर्व है। दीवाली से कई दिन पहले से ही लोग एक-दूसरे को मिठाइयों के डिब्बे देने लग जाते हैं। इन सब खुशियों के बीच एक मिठाई ऐसी है, जो हर घर जरूर पहुंचती है और वो है सोन पापड़ी। 

सोन पापड़ी दीवाली की सबसे मशहूर मिठाई है, जिसे सबसे गिफ्ट की तरह सबसे ज्यादा दिया जाता है, लेकिन फिर भी इस मिठाई की छवि लोगों के दिमाग में कुछ और ही है। लोग इस मिठाई का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन एक-दूसरे को गिफ्ट में ये मिठाई भी जरूर देते हैं। आइए जानें दीवाली पर ऐसा क्यों है और इसका मीम कल्चर कैसे शुरू हो जाता है। 

सोन पापड़ी क्यों है दीवाली की सबसे मशहूर मिठाई?

इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं। दीवाली पर बाजार में मिलने वाली दूसरी मिठाइयां 2-3 दिन में खराब हो जाती हैं, लेकिन सोन पापड़ी की शेल्फ लाइफ काफी अच्छी है। इस वजह से लोग इसे पहले से ही खरीदकर रख लेते हैं और रिश्तेदारों को दीवाली पर बांटते हैं। 

दूसरी वजह है इसकी सस्ती कीमत। दीवाली पर मिठाइयों के दाम आसमान छूते हैं। काजू कतली और मावे की मिठाइयां काफी महंगी हो जाती हैं। वहीं, सोन पापड़ी की कीमत काफी कम होती है। दीवाली पर तो इस पर खास ऑफर भी चलता है और बाय-वन-गेट-अव मिलता है। इस वजह से भी ऑफिस के कर्मचारियों या रिश्तेदारों को देने के लिए लोग सोन पापड़ी खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। 

कैसे बनी ये मजबूरी की मिठाई?

सोन पापड़ी का स्वाद काफी अच्छा होता है। इसका रेशेदार और मुंह में घुल जाने वाला स्वाद खाने में काफी अच्छा लगता है, लेकिन ये दीवाली पर मार्केट में इतना बिकता है कि लोगों के बीच इसकी छवि थोड़ी बिगड़ गई है। जो ज्यादा देखने को मिल जाए, लोग उसे खास मानना बंद कर देते हैं। ऐसा ही इस मिठाई के साथ हुआ है। 

दीवाली पर हर दूसरा इंसान सोन पापड़ी का डिब्बा लेकर आता है। जब घर में या मार्केट में दूसरी महंगी मिठाइयां दिखती हैं, तो सोन पापड़ी को लोग कम ही पूछते हैं। ये मिठाई स्वाद से ज्यादा सिर्फ लेन-देन की खाना पूर्ति के लिए बन गई है। इसलिए लोग इसे अपनी पंसद के कारण नहीं, बल्कि दूसरों को सस्ते में तोहफा देने की मजबूरी में खरीदने लग गए हैं। 

दीवाली और सोन पापड़ी का मीम कल्चर

इंटरनेट पर दीवाली के समय सोन पापड़ी मीम कल्चर का हिस्सा बन जाती है। सोशल मीडिया खोलते ही, दुनियाभर के मीम्स देखने को मिलते हैं, जो सोन पापड़ी का मजाक उड़ाने के लिए बने होते हैं। इसमें सबसे मशहूर मीम्स इस बात पर बनते हैं कि कैसे एक सोन पापड़ी का डिब्बा गुप्ता जी के घर से शुरू होकर, शर्मा जी, वर्मा जी से होता हुआ वापस गुप्ता जी के घर ही पहुंच जाता है।

Son papdi Meme

(Picture Courtesy: Instagram)

एक और मीम काफी वायरल होता है, जिसमें काजू कतली को दीवाली पर VVIP और सोन पापड़ी को आम आदमी की तरह दिखाया जाता है। इंटरनेट पर सोन पापड़ी से जुड़े ऐसे ही मीम्स की भरमार देखने को मिल जाएगी। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।